हिमाचल में वन विभाग का बड़ा पुनर्गठन तय, IFS अधिकारियों की संख्या घटाने की तैयारी
हिमाचल प्रदेश में वन विभाग के प्रशासनिक ढांचे में बड़े बदलाव की तैयारी, IFS अधिकारियों के कैडर में कटौती का प्रस्ताव हिमाचल प्रदेश सरकार वन विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक और फील्ड-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव की तैयारी कर रही है। सरकार भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service-IFS) अधिकारियों के स्वीकृत कैडर की समीक्षा कर रही है और अधिकारियों की संख्या में कमी लाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज चुकी है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो प्रदेश के वन प्रशासन में कई स्तरों पर संरचनात्मक परिवर्तन देखने को मिल…
