स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का बड़ा संदेश: विकसित भारत के लिए सप्तधारा का विजन, युवाओं को AI ट्रेनिंग और आत्मनिर्भरता पर जोर

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए विकसित भारत के लक्ष्य, आत्मनिर्भरता, युवा शक्ति, महिला भागीदारी और तकनीकी क्षमता को देश की अगली बड़ी प्राथमिकताएं बताया। करीब 76 मिनट के संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब छोटे लक्ष्यों से संतुष्ट रहने वाला देश नहीं है। आने वाले वर्षों में ऐसे काम करने होंगे, जो पिछले कई दशकों में पूरे नहीं हो सके। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण की शुरुआत देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की। उन्होंने महात्मा…

स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी साजिश का अलर्ट, ISI की नजर में दिल्ली-जम्मू-कश्मीर ही नहीं छोटे शहर भी

भारत में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के आयोजन की तैयारियां चल रही हैं, वहीं सुरक्षा एजेंसियों को संभावित आतंकी साजिश को लेकर सतर्क किया गया है। खुफिया इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत विरोधी संगठनों और आतंकियों के जरिए स्वतंत्रता दिवस के आसपास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकती है। एजेंसियों का आकलन है कि इस बार खतरा केवल सीमावर्ती क्षेत्रों या बड़े महानगरों तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि देश के दूसरे शहर भी निशाने पर आ सकते हैं। सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, 15 अगस्त के आसपास दिल्ली और…

पाकिस्तान से अलग देश की मांग के बीच बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन, मीर यार बलूच ने मांगी वैश्विक मान्यता

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस से कुछ दिन पहले बलूचिस्तान का मुद्दा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में है। 11 अगस्त को बलूच राष्ट्रवादी संगठनों, अलगाववादी नेताओं और विदेशों में रह रहे बलूच समुदाय के लोगों ने इस दिन को ‘बलूचिस्तान स्वतंत्रता दिवस’ के रूप में मनाया। सऊदी अरब से लेकर लंदन तक कई जगहों पर इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं भारत में भी कुछ स्थानों पर बलूचिस्तान के समर्थन में गतिविधियां देखने को मिलीं। बलूच राष्ट्रवादी संगठनों का दावा है कि 11 अगस्त उनके लिए उस स्वतंत्र अस्तित्व की याद का प्रतीक है, जिसे वे…

क्या आप जानते हैं? 166 साल ब्रिटिश राज के बाद कैसे आजाद हुआ सेशेल्स, जहां PM मोदी बने स्वतंत्रता समारोह के चीफ गेस्ट

हिंद महासागर में स्थित खूबसूरत द्वीपीय देश सेशेल्स (Seychelles) ने अपनी स्वतंत्रता के 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। 29 जून 1976 को ब्रिटिश शासन से आजादी हासिल करने वाला यह छोटा-सा देश आज दुनिया के सबसे शांत, सुरक्षित और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में गिना जाता है। प्राकृतिक सुंदरता, समुद्री जैव विविधता, बहुसांस्कृतिक समाज और स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था ने सेशेल्स को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई है। आजादी के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स का तीन दिवसीय दौरा किया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग…