इजरायल में सत्ता का पेंच फंसा, नेतन्याहू के लिए बहुमत जुटाना चुनौती; अरब दल तय करेंगे अगला प्रधानमंत्री?

इजरायल की राजनीति एक बार फिर ऐसे मोड़ पर खड़ी दिखाई दे रही है, जहां चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बावजूद सरकार बनाना आसान नहीं है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाला गठबंधन मतगणना में आगे जरूर है, लेकिन संसद में बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने में उसे कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ, विपक्षी खेमे की स्थिति भी ऐसी नहीं है कि वह अपने दम पर सरकार बनाने का दावा मजबूत कर सके। ऐसे में देश की राजनीति में अरब पार्टियों की भूमिका बेहद अहम हो गई है। मतगणना के दौरान सामने…

इजराइल में किसके हाथ आएगी सत्ता की चाबी? नेतन्याहू और आइजनकोट के बीच मुकाबला, बहुमत के लिए चाहिए 61 सीटें

इजराइल की राजनीति में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के सामने बड़ी चुनौती खड़ी होती दिखाई दे रही है। संसदीय चुनाव में पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजनकोट को प्रधानमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। चुनाव से पहले सामने आए ओपिनियन पोल में आइजनकोट के नेतृत्व वाले गठबंधन को कई सर्वे में बढ़त मिली है। हालांकि, नेतन्याहू की वापसी की संभावनाएं भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं। कुछ सर्वे में उनके गठबंधन को बेहतर स्थिति में दिखाया गया है, जबकि एक सर्वे में बहुमत मिलने का अनुमान भी जताया गया है। इजराइल की राजनीति के लिए यह चुनाव कई…

इजराइल चुनाव में नेतन्याहू की राह मुश्किल: दक्षिणपंथी दलों की बगावत से बिगड़ सकता है सत्ता का गणित, विपक्ष भी बंटा

इजराइल में चुनावी मुकाबला प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के लिए आसान नजर नहीं आ रहा है। चुनाव जीतने के बावजूद उनके सामने सरकार बनाने में मुश्किल आने की आशंका है। इसकी सबसे बड़ी वजह उनके अपने दक्षिणपंथी राजनीतिक खेमे में उभर रही प्रतिस्पर्धा है। छोटी पार्टियां लिकुड के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश कर रही हैं। इससे न केवल नेतन्याहू की पार्टी को नुकसान पहुंच सकता है, बल्कि चुनाव के बाद बहुमत जुटाने का समीकरण भी बदल सकता है। नेतन्याहू के सामने दूसरी चुनौती यह है कि दक्षिणपंथी दल चुनाव में उनका समर्थन हासिल करने के बावजूद नई…