रावी-उज के कहर से अजनाला को स्थायी राहत की मांग, धालीवाल ने राज्यपाल से केंद्र तक मुद्दा पहुंचाने की अपील की
अजनाला विधानसभा क्षेत्र में हर साल आने वाली बाढ़ की समस्या को स्थायी रूप से खत्म करने और सीमावर्ती इलाके के विकास को गति देने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। धालीवाल के नेतृत्व में अजनाला क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला, जिसमें इलाके के सरपंचों, चेयरमैनों और जिला परिषद सदस्यों समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने अजनाला के लोगों की लंबे समय से चली आ…
