कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ अभियान तेज, AAP ने गिनाईं मान सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियां

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में अपराध और नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने दावा किया कि सरकार संगठित अपराध, गैंगस्टर नेटवर्क और नशा तस्करी पर लगातार दबाव बनाए हुए है तथा इन अभियानों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित…

बेअदबी पर सख्ती की तैयारी: पंजाब सरकार ला रही कड़ा कानून, संपत्ति जब्ती तक के प्रावधान : कुलदीप धालीवाल

पंजाब में धार्मिक बेअदबी के मामलों को लेकर सरकार अब एक कड़ा कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। राज्य में लंबे समय से धार्मिक भावनाओं से जुड़े मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठती रही है। इसी को देखते हुए पंजाब सरकार एक ऐसे विधेयक का मसौदा तैयार कर रही है, जिसमें बेअदबी करने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी प्रावधान शामिल किए जाने की संभावना है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह धालीवाल ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को होने वाला विधानसभा का विशेष सत्र इस प्रस्तावित कानून को…