पंजाब में सिंचाई क्रांति का अगला चरण, हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने के लिए 7,000 किमी नई पाइपलाइन बिछाएगी पंजाब सरकार
पंजाब में सिंचाई नेटवर्क के विस्तार का ऐलान, साल के अंत तक 7,000 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पंजाब सरकार ने राज्य में सिंचाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि किसानों को नहरी पानी की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वर्ष के अंत तक राज्यभर में 7,000 किलोमीटर नई सिंचाई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों के दौरान सरकार पहले ही 14,000 किलोमीटर लंबा पाइपलाइन नेटवर्क तैयार कर चुकी है और अब इस अभियान को अगले चरण…
