‘रामायण’ के इंटरनेशनल ट्रेलर में दिखा राम-रावण का महायुद्ध, रणबीर कपूर का दमदार अवतार, यश के किरदार ने बढ़ाया रोमांच
भारतीय पौराणिक कथाओं पर आधारित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने इसका नया इंटरनेशनल ट्रेलर जारी कर दिया है। इस ट्रेलर में भगवान राम और रावण की दुनिया की झलक के साथ युद्ध, शक्ति, प्रतिशोध और धर्म की रक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण दृश्य दिखाए गए हैं। रणबीर कपूर श्रीराम के रूप में असुरों की विशाल सेना से मुकाबला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि यश के रावण अवतार में अहंकार, सामर्थ्य और लंका के राजा की विशाल सत्ता की झलक देखने को मिलती है। फिल्म के…
