‘मावा धीयां सत्कार योजना’ की पहली राशि जारी होने के बाद मुख्यमंत्री मान का संदेश, महिलाओं से मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराने की अपील
चंडीगढ़: पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मावा धीयां सत्कार योजना’ के तहत पहली किस्त जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की महिलाओं से एक महत्वपूर्ण अपील की है। उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि जिन महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा है या जो भविष्य में इसका लाभ लेना चाहती हैं, वे निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और समय रहते अपना फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने चुनावी वादे के अनुरूप…
