पंजाब कांग्रेस में फिर तेज हुई अंदरूनी हलचल, 15 विधायकों ने राहुल गांधी से मिलने का मांगा समय
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। पार्टी के भीतर नेताओं के बीच चल रही खींचतान और अलग-अलग स्तर पर सामने आ रहे मतभेदों के बीच अब कांग्रेस के 15 विधायकों ने एकजुट होकर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मुलाकात करने का फैसला किया है। विधायकों ने चंडीगढ़ में बैठक करने के बाद राहुल गांधी को पत्र भेजकर मुलाकात के लिए समय मांगा है। इन नेताओं का कहना है कि पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति, संगठन के भीतर पैदा हो रहे मतभेदों और नेताओं के बीच बढ़ती दूरी को लेकर…
