नशा पीड़ित परिवारों के दर्द से रूबरू हुए तरुण चुघ, बोले- 2029 तक चिट्टे के कारोबार पर प्रहार का संकल्प
ड्रग्स से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुघ ने पंजाब में नशे के खिलाफ पार्टी के अभियान को लेकर अपना रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2029 की समयसीमा भाजपा के उस संकल्प को दर्शाती है, जिसके तहत पंजाब को चिट्टे के कारोबार से मुक्त करने की बात कही गई है। चुघ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने पर नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी तथा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की…
