मुख्यमंत्री सेहत योजना पर बिट्टू ने उठाए सवाल, अस्पतालों में कार्ड स्वीकार न होने का लगाया आरोप

फोर्टिस अस्पताल के बाहर भाजपा नेता ने पंजाब सरकार से मांगा स्पष्टीकरण, कहा- मरीजों को पहले से स्पष्ट हो कि किन अस्पतालों में मिलेगा कैशलेस इलाज मोहाली। पंजाब सरकार की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जारी किए जा रहे स्वास्थ्य कार्डों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सवाल खड़े किए हैं। सोमवार को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंचे बिट्टू ने अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि योजना के कार्ड लेकर इलाज के लिए पहुंच रहे कुछ मरीजों को अस्पताल में उपचार की सुविधा नहीं मिल रही है।…

एलपीयू विवाद पर आप का बचाव, बलतेज पन्नू बोले- छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, एसआईटी को जांच पूरी करने दें

पुलिस की कार्रवाई को बताया संयमित और पेशेवर, विपक्ष पर संवेदनशील मामले को राजनीतिक रंग देने का आरोप; तोड़फोड़ करने वालों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की बात लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुए छात्र विरोध और उसके बाद पैदा हुए तनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार और पुलिस का बचाव किया है। आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज सिंह पन्नू ने सोमवार को कहा कि एलपीयू का मामला बेहद संवेदनशील था, क्योंकि विश्वविद्यालय में पंजाब के अलावा देश के दूसरे राज्यों और विदेशों से आए विद्यार्थी पढ़ते हैं। ऐसे में सरकार की पहली प्राथमिकता सभी विद्यार्थियों…

एलपीयू हंगामे पर पंजाब में सियासी घमासान, जाखड़ ने एनआईए जांच मांगी; हरसिमरत ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

मजीठिया ने परिसर में बाहरी लोगों की मौजूदगी की जांच की मांग की, भाजपा नेताओं ने नशामुक्ति यात्रा से जोड़कर भी उठाए सवाल; पुलिस ने एसआईटी गठित कर शुरू की जांच फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रविवार को छात्रों के प्रदर्शन के हिंसक रूप लेने के बाद पंजाब की सियासत में भी मामला गरमा गया है। छात्र प्रदर्शन, पुलिस के साथ टकराव, पथराव, वाहनों में आगजनी और विश्वविद्यालय परिसर में हुई तोड़फोड़ को लेकर विपक्षी दलों ने सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पूरे मामले की जांच…

दिल्ली में आज जुटेंगे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज, सीडब्ल्यूसी बैठक में संगठन और 2027 की रणनीति पर नजर

पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी मतभेद और गुटीय खींचतान के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक पर सभी की नजरें टिकी हैं। इंदिरा भवन में सुबह 10 बजे से प्रस्तावित बैठक में पंजाब कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के एक साथ शामिल होने की संभावना है। ऐसे में यह बैठक केवल राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों तक सीमित रहने के बजाय पंजाब में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक की खास वजह पंजाब कांग्रेस के नए…

ममदोट में भजनलाल शर्मा का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ अब सिर्फ वादे नहीं, ठोस कार्रवाई जरूरी

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक घमासान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को फिरोजपुर जिले के ममदोट में आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। पंजाब भाजपा की ओर से निकाली जा रही ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए शर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब की जनता के साथ नशामुक्ति के नाम पर किया गया वादा पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशामुक्त करने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक ठोस परिणाम दिखाई नहीं दे रहे हैं। ममदोट में…

नाम बदला, रोजगार घटा: हरपाल चीमा ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- ग्रामीण मजदूरों पर पड़ा सीधा असर

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने ग्रामीण रोजगार योजना के नाम और प्रावधानों में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना का नाम बदलने के साथ ही रोजगार उपलब्ध कराने वाले इसके कई प्रावधानों में भी बदलाव किया गया है। इसका सबसे अधिक असर ग्रामीण मजदूरों, गरीब परिवारों और वंचित वर्गों पर पड़ रहा है। चीमा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि केंद्र सरकार लगातार यह दावा करती रही है कि योजना का केवल नाम बदला गया है और रोजगार से जुड़े मूल प्रावधानों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया। हालांकि,…

गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून में संशोधन की कवायद तेज, मान सरकार ने कमेटी से मांगे सुझाव

‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ के कुछ प्रावधानों को लेकर सामने आई आपत्तियों के बीच पंजाब सरकार ने कानून की समीक्षा और उसमें आवश्यक बदलाव की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक्ट में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर गठित सात सदस्यीय उच्चस्तरीय तालमेल कमेटी के साथ विस्तृत बैठक की। बैठक में कानून की विभिन्न धाराओं, उठाई गई आपत्तियों, उनके कानूनी पहलुओं और प्रस्तावित संशोधनों की प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करने पर रहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पवित्रता…

चुनाव आयोग पर कांग्रेस के आरोपों को लेकर तरुण चुग का पलटवार, कहा- आयोग के स्पष्टीकरण से स्थिति साफ

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को चुनाव आयोग की पूर्ण बैठक के बाद जारी प्रेस नोट से विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर आयोग ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि एसआईआर से जुड़े प्रमुख निर्णय पूर्ण आयोग की सर्वसम्मति से लिए गए थे। तरुण चुग ने कहा कि कांग्रेस ने एक रिपोर्ट के आधार पर चुनाव आयोग जैसी…

चार दिन में बदला फैसला: पूर्व ईडी अधिकारी निरंजन सिंह ने वारिस पंजाब दे से बनाई दूरी, बोले- कुछ मुद्दों पर समझौता संभव नहीं

सेवानिवृत्त प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक निरंजन सिंह ने अकाली दल वारिस पंजाब दे से खुद को अलग कर लिया है। पार्टी के साथ जुड़ने की घोषणा के केवल चार दिन बाद लिए गए इस फैसले ने पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। निरंजन सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी से अलग होने की जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में किसी नेता या संगठन का नाम लेकर अपने फैसले की वजह नहीं बताई है। निरंजन सिंह ने अपनी पोस्ट में कहा कि वह खुद को अकाली दल वारिस पंजाब…

‘मान के मुनाफे’ से घर-घर पहुंची आप, विधायकों ने गिनाया साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने अपने जनसंपर्क अभियान को जमीनी स्तर पर तेज कर दिया है। पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ‘मान के मुनाफे’ अभियान के तहत शुक्रवार को भी कई विधानसभा क्षेत्रों में विधायक और क्षेत्र प्रभारी घर-घर पहुंचे। आप नेताओं ने लोगों से सीधे संवाद करते हुए भगवंत मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में लागू की गई योजनाओं और सरकार की ओर से किए गए कामों की जानकारी साझा की। पार्टी नेताओं ने इस दौरान लोगों के बीच सरकार का रिपोर्ट कार्ड रखा और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से…

गायत्री बिश्नोई की शिकायत से बढ़ा विवाद, खैहरा की टिप्पणी पर पुलिस कार्रवाई की मांग; चीमा ने कांग्रेस को घेरा

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की ओर से आम आदमी पार्टी की नेता गायत्री बिश्नोई को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। विवादित वीडियो संदेशों को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच गायत्री बिश्नोई ने पंजाब पुलिस को शिकायत देकर खैहरा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में महिला की गरिमा भंग करने और उनके चरित्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का आरोप लगाया गया है। आम आदमी पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि गायत्री बिश्नोई ने पंजाब पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने…

पायलट की गैरमौजूदगी में फिर दिखी पंजाब कांग्रेस की गुटबाजी, चन्नी-बाजवा प्रदर्शन से दूर

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आ रही है। पार्टी के नए प्रभारी सचिन पायलट की सक्रियता के बाद वरिष्ठ नेताओं के एक मंच पर आने से संगठन में एकजुटता का संदेश जरूर गया था, लेकिन पायलट की गैरमौजूदगी में हुए एक ताजा प्रदर्शन ने एक बार फिर पार्टी के भीतर चल रही गुटबाजी और आपसी मतभेदों की चर्चाओं को हवा दे दी है। पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से अलग-अलग खेमों में दिखाई देने वाले वरिष्ठ नेताओं को पिछले दिनों सचिन पायलट के चंडीगढ़ दौरे के दौरान एक साथ देखा गया था। प्रदेश कांग्रेस…

डीए-डीआर बकाये का मामला गरमाया, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में होना होगा पेश

चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) का मामला एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी बहस के केंद्र में आ गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से आदेशों के अनुपालन में प्रथम दृष्टया विफलता को लेकर पंजाब के मुख्य सचिव को पांच अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिए जाने के बाद भाजपा ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी एवं सांसद तरुण चुग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों के बकाये…

दिल्ली में 29 सितंबर को जुटेंगे पंजाब कांग्रेस के दिग्गज, चन्नी-वड़िंग-रंधावा-बाजवा की मौजूदगी पर निगाह

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से चल रही संगठनात्मक खींचतान के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक और साझा मौजूदगी पर निगाहें टिक गई हैं। कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक 29 सितंबर को सुबह 10 बजे दिल्ली में प्रस्तावित है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी एवं एआइसीसी महासचिव सचिन पायलट ने बैठक से संबंधित जानकारी साझा की है। बैठक में पंजाब से पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना है। संभावित रूप से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप…

ईडी कार्रवाई पर पंजाब में सियासी संग्राम, आप बोली- केंद्र एजेंसियों से डराने की कोशिश सफल नहीं होगी

पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। पंजाब में कई स्थानों पर ईडी की तलाशी और सर्वे के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने कहा है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई से पंजाब सरकार या उसके नेताओं को दबाव में नहीं लाया जा सकता। ईडी ने तिरुपति इंफ्राप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग जांच के तहत दिल्ली, मोहाली, चंडीगढ़, पंचकूला…

भाजपा में चार साल बाद कैप्टन अमरिंदर का खुलासा, बोले- पार्टी में रहते कुछ हासिल नहीं कर पाया

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा में शामिल होने के करीब चार साल बाद पार्टी के भीतर अपनी राजनीतिक भूमिका को लेकर खुलकर असंतोष जताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में रहते हुए अब तक वह ऐसा कुछ हासिल नहीं कर पाए, जिसे अपनी राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर गिना जा सके। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस में लौटने का उनका कोई इरादा नहीं है और चुनावी राजनीति में बतौर उम्मीदवार उनकी सक्रियता का दौर अब लगभग समाप्त हो चुका है। कैप्टन अमरिंदर सिंह सितंबर 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे।…

गमाडा पर ईडी की कार्रवाई 36 घंटे बाद भी जारी, मंत्री के रिश्तेदार के घर पहुंची टीम; हाईकोर्ट ने नियुक्त किया वारंट ऑफिसर

पंजाब में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। मंगलवार से शुरू हुई तलाशी और जांच बुधवार देर रात तक 36 घंटे से अधिक समय तक चलती रही। गमाडा मुख्यालय के कई हिस्सों में ईडी की टीम रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच करती रही। इसी मामले में बुधवार दोपहर लुधियाना के साहनेवाल क्षेत्र में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां के रिश्तेदार गुरप्रीत सिंह सैनी के घर भी ईडी की टीम पहुंची और देर रात तक तलाशी जारी रही। मामले ने उस समय नया मोड़ ले…

पंजाब कांग्रेस में ‘50-अंडर-50’ की चर्चा तेज, पायलट की एंट्री से बदले टिकट के समीकरण

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस में सचिन पायलट की एंट्री के बाद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर युवा चेहरों को आगे लाने की नीति पर भी जोर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के उदयपुर…

पंजाब में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, जल्द जारी होगा विज्ञापन; हरपाल चीमा ने विभाग को दिए निर्देश

पंजाब में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने नई शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से भर्ती से संबंधित जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जल्द ही विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाने की संभावना है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अधिकारियों को शिक्षक भर्ती से जुड़े सभी लंबित कार्यों को बिना देरी पूरा करने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को कर्मचारियों की विभिन्न मांगों…

अमित शाह की रैली से गरजेगा जालंधर, 4 हजार किमी लंबी नशा विरोधी यात्रा का होगा समापन

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी अपनी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने जा रही है। पार्टी की ओर से प्रदेश में निकाली जा रही करीब 4,000 किलोमीटर लंबी नशा विरोधी यात्रा का समापन 30 सितंबर को जालंधर में होगा। समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने रैली के लिए स्थान भी तय कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, जालंधर के जीटी रोड पर प्रागपुर के नजदीक लिली रिजॉर्ट के साथ लगते प्लॉट को अमित शाह की रैली के लिए…