दो हमले, कई सवाल और सुरक्षा पर संदेह; हरसिमरत बादल ने NIA जांच के लिए अमित शाह को लिखा पत्र
शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हमले के बाद उनकी पत्नी और बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मामले की जांच को लेकर केंद्र सरकार का दरवाजा खटखटाया है। हरसिमरत कौर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सुखबीर बादल पर हुए दोनों हमलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए केवल स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी की जांच से ही पूरे मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है। हरसिमरत कौर ने पंजाब पुलिस की जांच…
