टाटा संस की लिस्टिंग पर बड़ा अपडेट, RBI ने उठाया ऐसा कदम जो बढ़ा सकता है दबाव
टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने का मुद्दा अब एक नए कानूनी मोड़ पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की संभावनाओं को देखते हुए पहले ही अपनी तैयारी कर ली है। रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्रीय बैंक ने हाई कोर्ट में कैविएट याचिका दाखिल की है। इसके जरिए RBI यह सुनिश्चित करना चाहता है कि टाटा संस या उससे जुड़ा कोई पक्ष अगर लिस्टिंग से संबंधित मामले में अदालत से राहत मांगता है, तो बैंक को भी अपना पक्ष रखने का पूरा…
