मंदिर-गुरुद्वारे से शुरू हुआ भागवत का ब्रिटेन दौरा, RSS कार्यक्रमों के बहिष्कार की उठी मांग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। अमेरिका और कनाडा के बाद उनका अगला पड़ाव ब्रिटेन है, जहां वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और बौद्धिक समूहों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रहे हैं। ब्रिटेन में उनके दौरे को RSS की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे आउटरीच कार्यक्रमों से जोड़कर देखा जा रहा है। भागवत बुधवार को लंदन पहुंचे थे। इसके बाद गुरुवार से उन्होंने अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेना शुरू किया। उनके कार्यक्रम में धार्मिक नेताओं के अलावा शिक्षाविदों, रिसर्चर्स, कारोबारियों, प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों…

न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का भारतीय-अमेरिकियों को संदेश, बोले- विविधता हमारी ताकत, एकता भारत के DNA में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपने भाषण में उन्होंने भारत की सांस्कृतिक पहचान, विविधता, एकता, धर्म और भारतीय-अमेरिकियों की जिम्मेदारियों जैसे कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। भागवत ने कहा कि भारत को समझने के लिए ‘विविधता में एकता’ की अवधारणा को समझना जरूरी है। उनके मुताबिक भारत में अलग-अलग जीवनशैली, खान-पान, भाषाएं और परंपराएं होने के बावजूद लोगों को जोड़ने वाली एक सहज भावना मौजूद है। भागवत ने अमेरिका और भारत की सामाजिक संरचना…

मोहन भागवत का न्यूयॉर्क में इस्कॉन मंदिर दौरा: बोले- कृष्ण चेतना से दूर हो सकते हैं दुनिया के संघर्ष, 29 अगस्त को मैडिसन स्क्वायर में कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत इन दिनों अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। यहां श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भागवत ने दुनिया में जारी अलग-अलग प्रकार के संघर्षों और मतभेदों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में शांति का रास्ता कृष्ण चेतना से निकल सकता है। भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में लोगों के बीच विचारों, मान्यताओं और जीवनशैली को लेकर कई तरह की विविधताएं हैं। इन विविधताओं के कारण मतभेद और संघर्ष भी…

मोहन भागवत के न्यूयॉर्क कार्यक्रम पर घमासान: विरोध के बीच HAF ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, 29 अगस्त को होगा आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर न्यूयॉर्क में राजनीतिक और सामाजिक विरोध के बीच विवाद बढ़ गया है। 29 अगस्त को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में प्रस्तावित ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में भागवत शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम से पहले हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने आयोजन में पहुंचने वाले लोगों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की है। फाउंडेशन ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से आसपास के माहौल पर नजर रखने और किसी भी प्रकार के विवाद या टकराव से दूर रहने की सलाह दी है। HAF का कहना है…

मोहन भागवत के अमेरिका दौरे से पहले विरोध तेज: IAMC-HfHR समेत कई संगठनों पर भारत विरोधी अभियान चलाने का आरोप

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत की प्रस्तावित अमेरिका यात्रा से पहले वहां सक्रिय कुछ भारतीय-अमेरिकी संगठनों और एक्टिविस्ट समूहों ने विरोध अभियान शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के मुताबिक, इस अभियान में इंडियन अमेरिकन मुस्लिम काउंसिल (IAMC) और हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स (HfHR) जैसे संगठन शामिल हैं। इन समूहों का कहना है कि वे भारत से जुड़े मानवाधिकार, अल्पसंख्यक अधिकार और सामाजिक मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाते हैं, जबकि रिपोर्ट में इन्हें भारत-विरोधी नैरेटिव को आगे बढ़ाने वाले नेटवर्क का हिस्सा बताया गया है। मोहन भागवत 25 अगस्त से अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन की विदेश यात्रा…