पंजाब कांग्रेस में ‘50-अंडर-50’ की चर्चा तेज, पायलट की एंट्री से बदले टिकट के समीकरण

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल संगठन को मजबूत करने के साथ चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। इसी बीच पंजाब कांग्रेस में सचिन पायलट की एंट्री के बाद पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पायलट को पंजाब कांग्रेस का प्रभारी बनाए जाने के बाद पार्टी के भीतर युवा चेहरों को आगे लाने की नीति पर भी जोर दिखाई दे रहा है। इसी क्रम में कांग्रेस के उदयपुर…

छह जिले ‘अल्ट्रा सेंसिटिव’ ड्रग जोन में शामिल, पायलट ने AAP और केंद्र को घेरा; बोले- नशे के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचना जरूरी

पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बहस एक बार फिर तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से राज्य के छह जिलों—अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का और लुधियाना—को ‘अल्ट्रा सेंसिटिव’ ड्रग जोन की श्रेणी में शामिल किए जाने के बाद कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ केंद्र की भाजपा सरकार पर भी सवाल उठाए हैं। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि छह जिलों का देश के अति संवेदनशील ड्रग जोन में शामिल होना पंजाब में नशे की स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान केवल राजनीतिक बयानबाजी…