बच्चों के बदलते सपने: क्यों सोशल मीडिया स्टार बनना पहली पसंद बन रहा है?

कुछ साल पहले तक जब बच्चों से पूछा जाता था कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो जवाब लगभग तय होते थे। कोई डॉक्टर बनने की बात करता था, कोई इंजीनियर, वैज्ञानिक, पायलट या शिक्षक बनने का सपना देखता था। लेकिन डिजिटल दौर ने बच्चों के सपनों की दिशा काफी हद तक बदल दी है। अब कई बच्चे ऐसे करियर की ओर आकर्षित हो रहे हैं, जिसका नाम कुछ दशक पहले तक शायद ही किसी ने सुना हो। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, यूट्यूबर, गेमिंग क्रिएटर और कंटेंट क्रिएटर जैसे प्रोफेशन बच्चों की कल्पना में तेजी से जगह बना रहे…

Meta पर अमेरिका में 9030 करोड़ रुपए का बड़ा जुर्माना, अदालत ने कहा- सोशल मीडिया का युवाओं की मानसिक सेहत पर पड़ा गंभीर असर

अमेरिका में सोशल मीडिया दिग्गज Meta को एक बड़े कानूनी झटके का सामना करना पड़ा है। न्यू मैक्सिको की एक अदालत ने कंपनी पर 942 मिलियन डॉलर (करीब 9030 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है। अदालत का मानना है कि कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, खासकर Instagram और Facebook, युवाओं और बच्चों की मानसिक सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। यही वजह है कि अदालत ने केवल आर्थिक दंड ही नहीं लगाया, बल्कि जुर्माने की बड़ी राशि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों और इलाज पर खर्च करने का भी निर्देश दिया है। यह मामला लंबे समय से अदालत में…

इन्फ्लुएंसर ट्रेंड्स के पीछे भागना पड़ सकता है भारी, स्किनकेयर में कर सकते हैं बड़ी गलती

आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया हमारी जीवनशैली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और ब्यूटी इंफ्लुएंसर्स के जरिए स्किनकेयर और ब्यूटी से जुड़ी हजारों जानकारियां हर दिन लोगों तक पहुंचती हैं। चमकती हुई त्वचा, महंगे प्रोडक्ट्स और कुछ ही दिनों में बदलाव दिखाने वाले दावे लोगों को तेजी से आकर्षित करते हैं। कई लोग सोशल मीडिया पर दिखाए गए स्किनकेयर रूटीन को बिना सोचे-समझे अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेते हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि कैमरे के सामने दिखाई देने वाली परफेक्ट त्वचा और वास्तविक त्वचा में काफी अंतर हो सकता…