मोदी का खेल विजन: 2036 ओलंपिक की तैयारी अभी से करने पर जोर, बोले- युवाओं को स्क्रीन नहीं मैदान चाहिए

भारत को खेलों की दुनिया में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और आने वाले वर्षों के लिए मजबूत खिलाड़ी तैयार करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को विशेष जोर दिया। ‘खेलो इंडिया संवाद- खेल की बात, PM के साथ’ कार्यक्रम के जरिए उन्होंने देशभर के युवाओं, खिलाड़ियों और खेल से जुड़े लोगों से वर्चुअल संवाद किया। यह कार्यक्रम 1,500 से अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि भारत को केवल उन खेलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, जिनमें देश की पारंपरिक रूप से मजबूत मौजूदगी रही है। ओलंपिक…

कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक में क्या है असली फर्क? 5 बड़े अंतर जो हर खेल प्रेमी को जानने चाहिए

दुनिया में जब भी सबसे बड़े खेल आयोजनों की बात होती है, तो दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं—ओलंपिक गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स। दोनों प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होती हैं, दोनों में खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और दोनों में पदकों की होड़ रहती है। यही वजह है कि अक्सर लोग इन दोनों आयोजनों को एक जैसा मान लेते हैं। हालांकि, इनकी संरचना, इतिहास, भाग लेने वाले देशों, खेलों और महत्व में कई बड़े अंतर हैं। इन दिनों स्कॉटलैंड के ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हो रहा है, जिसके चलते एक बार फिर यह सवाल…

अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत की जीत से शुरुआत:अमेरिका को 6 विकेट से हराया

अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की शानदार शुरुआत, अमेरिका को डीएलएस नियम से 6 विकेट से हराया आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय युवा टीम ने अपने अभियान की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका अंडर-19 टीम को डकवर्थ लुईस (DLS) नियम के तहत 6 विकेट से मात दी। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने संयम, रणनीति और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में मिली यह जीत भारतीय टीम के आत्मविश्वास के लिए…