40 की उम्र के बाद महिलाओं का ब्लड शुगर क्यों बढ़ने लगता है? मेनोपॉज के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव हैं बड़ी वजह

महिलाओं के जीवन में मेनोपॉज एक ऐसा चरण होता है, जब शरीर कई बड़े हार्मोनल बदलावों से गुजरता है। आमतौर पर 45 से 55 वर्ष की उम्र के बीच मासिक धर्म हमेशा के लिए बंद हो जाता है, लेकिन कई महिलाओं में इसकी शुरुआत 40 वर्ष के बाद ही होने लगती है। इस दौरान सिर्फ पीरियड्स ही प्रभावित नहीं होते, बल्कि शरीर का मेटाबॉलिज्म, वजन, हड्डियों का स्वास्थ्य और ब्लड शुगर का स्तर भी बदल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसी वजह से कई महिलाओं में पहली बार हाई ब्लड शुगर या इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी समस्याएं सामने आती…

महिलाओं की हड्डियों को कमजोर कर रही कैल्शियम की कमी, डाइट में इन चीजों को शामिल कर मजबूत बनाएं शरीर

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। यह सिर्फ हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने का काम नहीं करता, बल्कि मांसपेशियों की कार्यक्षमता, नसों के सही संचालन और शरीर की कई अहम प्रक्रियाओं में भी इसकी बड़ी भूमिका होती है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में महिलाएं कैल्शियम की कमी से जूझ रही हैं। कई बार इसके लक्षण शुरुआत में नजर नहीं आते और धीरे-धीरे यह समस्या हड्डियों को कमजोर करने लगती है। इसी वजह से कैल्शियम की कमी को महिलाओं के लिए एक तरह का ‘साइलेंट किलर’ भी कहा जाता है। महिलाओं में कैल्शियम…

20 की उम्र में ही बिगड़ रहा महिलाओं का हार्मोनल बैलेंस, बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याएं

आज के समय में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं तेजी से सामने आ रही हैं। इनमें हार्मोनल असंतुलन एक ऐसी समस्या है, जो अब केवल बढ़ती उम्र तक सीमित नहीं रह गई है। पहले जहां हार्मोन से जुड़ी परेशानियां 30 या 40 वर्ष की उम्र के बाद अधिक देखने को मिलती थीं, वहीं अब 20 वर्ष की उम्र के आसपास भी कई युवतियां इससे प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, शरीर में हार्मोन्स की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। ये शरीर के कई जरूरी कार्यों जैसे मासिक धर्म चक्र, ऊर्जा का स्तर, वजन नियंत्रण, मूड, त्वचा…