भारत में ब्रेस्ट कैंसर से जंग अभी भी मुश्किल, समय पर जांच की कमी बनी बड़ी चुनौती; WHO रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

भारत में ब्रेस्ट कैंसर के इलाज और जागरूकता को लेकर पिछले कुछ वर्षों में सकारात्मक बदलाव जरूर देखने को मिले हैं, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की नई रिपोर्ट बताती है कि अभी भी लंबा सफर तय करना बाकी है। रिपोर्ट के अनुसार, देश में ब्रेस्ट कैंसर का पता चलने के बाद पांच साल तक जीवित रहने वाली महिलाओं की संख्या विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह बीमारी की देर से पहचान, जांच कराने में झिझक, इलाज तक समय पर पहुंच न बन पाना और आर्थिक परेशानियां हैं। ब्रेस्ट…

महिलाओं की सेहत पर भारी पड़ सकती हैं ये छोटी आदतें, ऐसे रखें हार्मोन्स को संतुलित

महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स का संतुलन उनकी सेहत के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। शरीर में बनने वाले ये हार्मोन्स न सिर्फ पीरियड्स, प्रजनन क्षमता और वजन को नियंत्रित करते हैं, बल्कि मूड, नींद, ऊर्जा, त्वचा और मानसिक स्वास्थ्य पर भी सीधा असर डालते हैं। उम्र के अलग-अलग चरणों जैसे किशोरावस्था, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज और उसके बाद शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव आते रहते हैं। हालांकि कई बार रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाई गई कुछ सामान्य आदतें धीरे-धीरे शरीर के हार्मोनल सिस्टम को प्रभावित करने लगती हैं। खास बात यह है कि इन आदतों का असर तुरंत नजर…

NFHS-6 रिपोर्ट: देश में बढ़ रहा मोटापा और डायबिटीज का खतरा, महिलाओं की स्थिति ज्यादा चिंताजनक

देश में बदलती जीवनशैली, शारीरिक गतिविधियों में कमी और खानपान की बदलती आदतों का असर अब राष्ट्रीय स्तर पर स्वास्थ्य आंकड़ों में भी साफ दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 (NFHS-6) की ताज़ा रिपोर्ट ने मोटापा, हाई ब्लड शुगर और अन्य जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर कई महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में वयस्क आबादी में मोटापे और बढ़े हुए ब्लड शुगर के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। रिपोर्ट यह भी दर्शाती है कि महिलाओं में मोटापे की वृद्धि पुरुषों की तुलना में अधिक तेज़ रही है। इसके…