ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो हंगामे के कारण कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की जंग छिड़ गई है। कोई मासूम शर्मा को ट्रोल कर रहा है तो कोई पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। यही नहीं, इस मामले को जातीय रंग देने की भी कोशिश चल रही है। कॉस्ट को टारगेट करने वाले कमेंट शो वाली पोस्ट पर आ रहे हैं। शो के आयोजक की फेसबुक आईडी पर मासूम शर्मा के लिए अब गंदे कमेंट लिखे जा रहे हैं। शो मेलबर्न शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जिसकी टिकट भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 16 हजार रुपए थी। मासूम शर्मा शो में काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। जिसके बाद शो में काफी हंगामा हुआ। हंगामा हुआ तो आयोजक ने मासूम शर्मा को वहां से सेफ निकालना चाहा, लेकिन मासूम शर्मा वहां से गंदे इशारे करते हुए निकले। ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। अब पढ़िए मेलबर्न में बसे हरियाणवियों ने क्या कहा… सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए… जानिए….सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 4 विवाद ——————— ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का शो हंगामे के कारण कैंसिल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग तरह की जंग छिड़ गई है। कोई मासूम शर्मा को ट्रोल कर रहा है तो कोई पक्ष में खड़ा नजर आ रहा है। यही नहीं, इस मामले को जातीय रंग देने की भी कोशिश चल रही है। कॉस्ट को टारगेट करने वाले कमेंट शो वाली पोस्ट पर आ रहे हैं। शो के आयोजक की फेसबुक आईडी पर मासूम शर्मा के लिए अब गंदे कमेंट लिखे जा रहे हैं। शो मेलबर्न शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। जिसकी टिकट भारतीय मुद्रा के अनुसार करीब 16 हजार रुपए थी। मासूम शर्मा शो में काफी लेट आए तो हंगामा शुरू हो गया। उसके बाद किसी ने जाटां का छोरा सॉन्ग की डिमांड कर दी। जिस पर मासूम भड़क गए और युवक को धमका दिया। जिसके बाद शो में काफी हंगामा हुआ। हंगामा हुआ तो आयोजक ने मासूम शर्मा को वहां से सेफ निकालना चाहा, लेकिन मासूम शर्मा वहां से गंदे इशारे करते हुए निकले। ऑस्ट्रेलिया में बसे हरियाणवियों ने कहा कि शो के कारण हरियाणवी कम्युनिटी की विदेश में छवि खराब हुई है। लोग सोशल मीडिया पर ताने दे रहे हैं कि हरियाणवी कुछ नहीं कर सकते, बस वे ऐसा ही कर सकते हैं। इंटरनेशनल लेवल पर अगर कोई व्यक्ति जाता है तो उसे अपने देश और प्रदेश की साख का भी ख्याल रखना चाहिए। अब पढ़िए मेलबर्न में बसे हरियाणवियों ने क्या कहा… सोशल मीडिया पर लोगों ने ये कमेंट किए… जानिए….सिंगर मासूम शर्मा से जुड़े 4 विवाद ——————— ये खबर भी पढ़ें :- मेलबर्न में मासूम शर्मा के शो में हंगामा:लेट आने पर कुछ युवकों ने अश्लील इशारे किए, हरियाणवी सिंगर भी अपशब्द बोलकर निकले ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में चल रहे हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के लाइव शो में हंगामा हो गया। आरोप है कि मासूम शर्मा के शो में देरी से आने पर कुछ युवकों ने मंच के सामने आकर अश्लील इशारे किए। मासूम ने युवक की बात सुनने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद अन्य युवकों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

सिवानी से CM सैनी का बड़ा संदेश: गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए खादी, ग्रामोद्योग और स्वरोजगार को मिलेगा नया बल
हरियाणा के सिवानी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ग्रामीण विकास, स्वरोजगार और खादी…
कैथल में युवक ने किया सुसाइड:पेड़ से फांसी पर लटका मिला शव, काम करने के लिए शहर आया, पहचान नहीं
कैथल में युवक ने किया सुसाइड:पेड़ से फांसी पर लटका मिला शव, काम करने के लिए शहर आया, पहचान नहीं कैथल के कस्बा ढांड के गांव सोलू माजरा में एक युवक ने शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। युवक की उम्र करीब 30 साल आंकी जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही मौत के कारणों का पता लग पाया है, लेकिन पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक प्रवासी है और मजदूरी के काम के लिए कैथल आया हुआ था। पुलिस को राहगीरों ने दी सूचना ढांड थाना एसएचओ रेखा रानी ने बताया कि रविवार को शाम के समय पुलिस को राहगीरों ने सूचना दी कि गांव सोलू माजरा के नजदीक किसी युवक का शव पेड़ पर लटका हुआ है। वह अनुमान से कोई प्रवासी मजदूर लग रहा है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पहचान के लिए अस्पताल में रखवाया रेखा ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। फिलहाल उसे नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। रेखा ने बताया कि पुलिस ने मामले में आकस्मिक मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उन्हीं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा
नारनौल में भारी मात्रा में बम-पटाखे पकड़े:निर्माणाधीन मकान में बिक्री के लिए रखे; पुलिस को देख युवक ताला लगा कर भागा महेंद्रगढ़ के नारनौल में दीपावली से पहले सीआईए टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला खड़खड़ी स्थित एक निर्माणाधीन मकान में छापा मारा। यहां छानबीन में अवैध रूप से रखे गए बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पटाखे बरामद किए हैं। जानकारी अनुसार, नारनौल शहर में नागरिक अस्पताल के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मोहल्ला खड़खड़ी निवासी रमन चौहान अपने निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से बम-पटाखों की बिक्री कर रहा है। सूचना सही मानकर पुलिस ने तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार की और बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देख कमरे का ताला लगा कर भागा पुलिस टीम को मकान के बाहर एक युवक दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर कमरे को ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। बाद में वार्ड नंबर 19 के पार्षद धूप सिंह की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा गया। तलाशी के दौरान कमरे से तीन कार्टन और दो सफेद प्लास्टिक के कट्टे बरामद हुए। जिनमें बड़ी मात्रा में बम-पटाखे और विस्फोटक सामग्री भरी थी। बरामद पटाखे में स्काई शॉट, फिरकी, सूतली बम, जेली बेली बम, बुलेट बम सहित कई नामी ब्रांडों के खतरनाक पटाखे शामिल थे। पुलिस ने आरोपी रमन के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
