थाली में भरें इंद्रधनुष के रंग: एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट रखेगी दिल जवान

थाली में भरें इंद्रधनुष के रंग: एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट रखेगी दिल जवान

अगर आप दिल को स्वस्थ और इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं, तो अपनी थाली में अलग-अलग रंगों वाले नेचुरल फूड्स शामिल करें। “ईट द रेनबो” की सलाह अब वैज्ञानिक रूप से भी सही मानी जा रही है।

लाल स्ट्रॉबेरी, नीली ब्लूबेरी, बैंगनी आलूबुखारा और हरी पत्तेदार सब्जियों में पॉलीफेनॉल्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। ये शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं।

King’s College London की एक स्टडी के अनुसार, पॉलीफेनॉल से भरपूर डाइट लंबे समय तक हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में सहायक हो सकती है। यह रिसर्च BMC Medicine में प्रकाशित हुई है।

डाइट में क्या शामिल करें?

  • बेरीज (ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी)
  • हरी पत्तेदार सब्जियां
  • अनार और काले अंगूर
  • ग्रीन टी
  • मेवे और बीज

छोटे-छोटे बदलाव, जैसे नाश्ते में फल और दिन में सलाद शामिल करना, लंबे समय में सेहत को बड़ा फायदा दे सकते हैं।