‘धुरंधर द रिवेंज’ का म्यूजिक लॉन्च होगा ग्रैंड, फैंस को भी मिलेगा इवेंट में शामिल होने का मौका

‘धुरंधर द रिवेंज’ का म्यूजिक लॉन्च होगा ग्रैंड, फैंस को भी मिलेगा इवेंट में शामिल होने का मौका

रणवीर सिंह की आगामी स्पाई-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज अब बेहद करीब है। फिल्म के थिएटर में आने में एक हफ्ते से भी कम समय बाकी है और इसी बीच मेकर्स इसके म्यूजिक को लेकर बड़ा इवेंट आयोजित करने जा रहे हैं। पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शकों को इसके सीक्वल से भी काफी उम्मीदें हैं, खासकर फिल्म के गानों और बैकग्राउंड स्कोर को लेकर।

मुंबई में होगा भव्य म्यूजिक लॉन्च

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का म्यूजिक एल्बम एक भव्य समारोह के जरिए लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 17 मार्च को मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। इस कार्यक्रम को म्यूजिक प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई प्रेजेंट करेगा और इसमें फिल्म की पूरी टीम के शामिल होने की उम्मीद है।

फैंस के लिए एंट्री फ्री

खास बात यह है कि इस म्यूजिक लॉन्च में फैंस भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोगों को डिस्ट्रिक्ट ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। एंट्री पूरी तरह फ्री रखी गई है। कार्यक्रम के दौरान फिल्म के कलाकारों और संगीतकारों की मौजूदगी के साथ लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिलेंगी। रणवीर सिंह और म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव के स्टेज पर आने की भी चर्चा है।

पहले पार्ट के गानों को मिला था जबरदस्त रिस्पॉन्स

गौरतलब है कि साल 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ के गानों और बैकग्राउंड म्यूजिक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म की लोकप्रियता में इसके चार्टबस्टर ट्रैक्स का अहम योगदान माना गया था, इसलिए इस बार भी म्यूजिक को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।