न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी पर सवाल: तीन साल में बैंकों ने वसूले 19 हजार करोड़, सरकार से मांगी राहत

न्यूनतम बैलेंस पेनल्टी पर सवाल: तीन साल में बैंकों ने वसूले 19 हजार करोड़, सरकार से मांगी राहत

राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बजट सत्र में बैंकों द्वारा न्यूनतम बैलेंस न रखने पर लगाए जा रहे जुर्माने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में करीब 19 हजार करोड़ रुपये पेनल्टी के रूप में वसूले गए हैं।

उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर गरीब खाताधारकों पर पड़ता है और सरकार से पूछा कि क्या इन जुर्मानों में राहत देने पर विचार किया जा रहा है।