Tribune Chowk फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में तेजी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

Tribune Chowk फ्लाईओवर प्रोजेक्ट में तेजी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

चंडीगढ़ के व्यस्त Tribune Chowk पर ट्रैफिक जाम से राहत देने वाले फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यूटी इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फाइनेंशियल बिड खोलने की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से फिलहाल टाल दी गई है, जिसे अब जल्द पूरा किया जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक, प्रोजेक्ट के लिए आठ कंपनियां तकनीकी मूल्यांकन में योग्य पाई गई हैं और इन्हीं में से एक को निर्माण कार्य सौंपा जाएगा। यह परियोजना पिछले कई वर्षों से लंबित थी, लेकिन अब इसे गति देने की कोशिश की जा रही है।

करीब 1.6 किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के अंत तक शुरू होने की संभावना है और इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से इस प्रमुख चौराहे पर रोजाना गुजरने वाले लाखों वाहनों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।