ईद 2027 पर फिर दिखेगा सलमान का जलवा, दिल राजू-वामशी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म पक्की

ईद 2027 पर फिर दिखेगा सलमान का जलवा, दिल राजू-वामशी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म पक्की

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने एक और बड़े प्रोजेक्ट के साथ अपनी ईद 2027 की रिलीज डेट लगभग तय कर ली है। खबरों के मुताबिक, वह एक भव्य एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नजर आने वाले हैं, जिसे बड़े पैमाने पर पैन इंडिया लेवल पर बनाया जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण जाने-माने प्रोड्यूसर दिल राजू कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी नेशनल अवॉर्ड विजेता डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली संभालेंगे। फिल्म का टाइटल फिलहाल तय नहीं किया गया है, लेकिन इसकी तैयारी तेजी से चल रही है।

बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल 2026 से शुरू होगी। फिल्म में सलमान खान का लुक और किरदार पहले से बिल्कुल अलग होगा। एक्शन के साथ-साथ कहानी में इमोशनल एंगल भी देखने को मिलेगा, जिसकी वजह से अभिनेता इस स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित बताए जा रहे हैं।मेकर्स इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकारों को शामिल किया जा सकता है। लीड एक्ट्रेस के लिए कई टॉप अभिनेत्रियों से बातचीत जारी है, हालांकि कास्टिंग को अभी गोपनीय रखा गया है।

फिल्म की रिलीज के लिए ईद 2027 का समय तय किया गया है और मेकर्स इसे उसी मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में लाने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं सलमान खान की एक और फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी सुर्खियों में बनी हुई है। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज पहले अप्रैल में तय थी, लेकिन कुछ दृश्यों के री-शूट के कारण इसकी तारीख बदल दी गई है। अब यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जबकि सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल बी. संतोष बाबू के किरदार में दिखाई देंगे।