पटियाला के सनौर क्षेत्र से जुड़े दुष्कर्म मामले में आरोपी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद अब उसकी फरारी और गिरफ्तारी की पूरी कहानी सामने आई है। पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वह लंबे समय तक कैसे कानून से बचता रहा।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सितंबर 2025 में मामला दर्ज होने के बाद पठानमाजरा गिरफ्तारी से बचने के लिए हरियाणा के करनाल पहुंचा और वहां से गुप्त तरीके से नेपाल चला गया। नेपाल पहुंचने के बाद उसने काठमांडू से हवाई मार्ग के जरिए आस्ट्रेलिया की उड़ान भरी।




