अक्षय तृतीया 2026: त्रिपुष्कर योग के साथ बना दुर्लभ संयोग, इन 5 कामों से मिल सकता है कई गुना लाभ

अक्षय तृतीया 2026: त्रिपुष्कर योग के साथ बना दुर्लभ संयोग, इन 5 कामों से मिल सकता है कई गुना लाभ

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व 19 अप्रैल, रविवार को मनाया जाएगा। इस बार इस दिन एक खास संयोग भी बन रहा है त्रिपुष्कर योग, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब रविवार, मंगलवार या शनिवार के दिन द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि के साथ कुछ विशेष नक्षत्रों का मेल होता है, तब त्रिपुष्कर योग बनता है। 19 अप्रैल को सुबह 10:52 बजे तक द्वितीया तिथि रहेगी और सुबह 7:10 बजे से कृतिका नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जिससे यह शुभ योग बन रहा है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों का फल कई गुना बढ़ जाता है।

ऐसे में इस दिन कुछ खास काम करना बहुत लाभकारी माना गया है। आइए जानते हैं वे महत्वपूर्ण कार्य –

1. निवेश की शुरुआत करें
इस शुभ अवसर पर नया निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। चाहे आप शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या किसी नए बिजनेस में पैसा लगाएं, भविष्य में इसका बेहतर रिटर्न मिल सकता है।

2. सोना खरीदना शुभ संकेत
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना परंपरागत रूप से शुभ माना जाता है। इस बार त्रिपुष्कर योग के कारण यह और भी लाभकारी हो सकता है, जिससे भविष्य में आर्थिक मजबूती मिलती है।

3. नई स्किल सीखने की शुरुआत
अगर आप किसी नई कला या हुनर को सीखने का सोच रहे हैं, तो यह दिन शुरुआत के लिए आदर्श है। संगीत, भाषा या कोई भी नई स्किल सीखना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

4. सेविंग्स प्लान शुरू करें
इस दिन नया सेविंग अकाउंट या बचत योजना शुरू करना भी शुभ माना जाता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत हो सकती है।

5. पूजा-पाठ और दान का महत्व
धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ या दान-पुण्य करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इससे व्यक्ति को मानसिक शांति के साथ ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलता है।

इस तरह अक्षय तृतीया और त्रिपुष्कर योग का यह संयोग जीवन में सुख-समृद्धि लाने का बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।