मुख्यमंत्री Mann की ओर से मोहाली हवाई अड्डे से और अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की वकालत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली स्थित शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अधिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू किए जाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि बेहतर वैश्विक हवाई संपर्क राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब जैसे औद्योगिक, कृषि और प्रवासी भारतीयों से जुड़े राज्य के लिए अंतरराष्ट्रीय एयर कनेक्टिविटी का विस्तार समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने यह बात उस समय कही जब चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CHIAL) के अधिकारियों ने पंजाब सरकार को वित्तीय वर्ष…
