छात्रों के लिए GOOD NEWS! आज सीएम योगी बाटेंगे स्कॉलरशिप, 20 लाख स्टूडेंट्स के बैंक खातों में आएगा पैसा
यूपी के छात्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देंगे छात्रवृत्ति का तोहफा, पात्र विद्यार्थियों के खातों में पहुंचेगी राशि उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस संयुक्त कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के…
