180 ईटीटी अध्यापकों ने की पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी:तरनतारन में AAP के खिलाफ पोल खोल रैली, दीवारों पर पोस्टर लगाए
180 ईटीटी अध्यापकों ने की पंजाब सरकार खिलाफ नारेबाजी:तरनतारन में AAP के खिलाफ पोल खोल रैली, दीवारों पर पोस्टर लगाए पंजाब के तरनतारन में 180 ईटीटी अध्यापकों ने आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ ‘पोल खोल’ रैली का आयोजन किया। अध्यापकों ने सरकार पर अपने वादे पूरे न करने और मुद्दों को लगातार टालने का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन लंबित मुद्दों और 180 ईटीटी अध्यापकों की सेवा समाप्ति के विरोध में किया गया। रैली में शामिल अध्यापक सबसे पहले स्थानीय गांधी पार्क में एकत्रित हुए, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद, शहर की गलियों और बाजारों में सरकार की नीतियों का खुलासा करने वाले पर्चे बांटे गए और लोगों को जागरूक करने के लिए दीवारों पर पोस्टर लगाए गए। सरकार नहीं कर रही समस्या का समाधान : ठाकुर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल ठाकुर ने बताया कि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा यूनियन के साथ लगातार की जा रही पैरवी इस रैली का मुख्य कारण है। ठाकुर ने याद दिलाया कि सरकार बनने से पहले चीमा ने धरने पर आकर 180 मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का वादा किया था। हालांकि, सरकार के साढ़े तीन साल पूरे होने के बावजूद इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ है और उन्हें लगातार टाला जा रहा है। महासचिव सोहन सिंह बरनाला ने बताया कि पिछले पांच सालों से 180 ईटीटी अध्यापकों की सेवा बिना किसी ठोस कारण के समाप्त कर दी गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव द्वारा लिखित में रिपोर्ट तैयार करने और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गलतियों को उजागर करने के बावजूद वित्त मंत्री इस मुद्दे का समाधान नहीं कर रहे हैं। बेरोजगारों को रोजगार ना देने का आरोप भाईचारा संगठनों के नेताओं ने सरकार पर विभिन्न वर्गों से किए गए वादों, जैसे माताओं-बहनों को 1000 रुपए देने, बेरोजगारों को नौकरी देने और किसानों को एमएसपी प्रदान करने, को पूरा न करने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में तरनतारन हलके में बड़े स्तर पर गुप्त कार्रवाई की जाएगी और गांवों में जाकर सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान चलाया जाएगा, ताकि लोगों को सरकार की गलत नीतियों से अवगत कराया जा सके। इस रैली में राज्य अध्यक्ष कमल ठाकुर और महासचिव सोहन सिंह बरनाला सहित कई नेता उपस्थित थे।
कपूरथला में महिला कॉलोनाइजर पर FIR:पार्क-ग्रीन बेल्ट की जमीन बेचने का आरोप, नगर कौंसिल के EO की शिकायत पर केस
कपूरथला में महिला कॉलोनाइजर पर FIR:पार्क-ग्रीन बेल्ट की जमीन बेचने का आरोप, नगर कौंसिल के EO की शिकायत पर केस कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में एक महिला कॉलोनाइजर पर कॉलोनी के नक्शे में दर्शाई गई पार्क और ग्रीन बेल्ट की जमीन बेचने का आरोप लगा है। नगर कौंसिल के ईओ बलजीत बिलगा की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच अधिकारी एएसआई पूरनचंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के ईओ बलजीत बिलगा ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव आलमगीर की राजिंदर कौर पत्नी रणजीत सिंह ने सुल्तानपुर लोधी में ‘वेईं एनक्लेव’ नामक कॉलोनी विकसित की थी, जिसमें घपला हुआ है। कौंसिल की जगह रजिस्ट्री कर बेची जानकारी के अनुसार, कॉलोनी के नक्शे के मुताबिक 3677 गज जगह पार्क के लिए और 240 गज जगह एमटीपी तथा ग्रीन बेल्ट के लिए छोड़ी गई थी। लाइसेंस की धारा-17 के तहत यह जगह नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी को हस्तांतरित की जानी थी। आरोप है कि कॉलोनाइजर राजिंदर कौर ने इस आरक्षित जगह को अलग-अलग व्यक्तियों को रजिस्ट्री करके बेच दिया। EO की शिकायत पर FIR इस संबंध में कॉलोनाइजर को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। नोटिस के जवाब में राजिंदर कौर ने आश्वासन दिया था कि वह जल्द ही नक्शे के अनुसार जगह कॉलोनी निवासियों को वापस कर देंगी। हालांकि, काफी समय बीत जाने के बाद भी यह जगह वापस नहीं की गई। इसके बाद, नगर कौंसिल के ईओ की शिकायत पर सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने कॉलोनाइजर राजिंदर कौर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
दिल्ली का नाम बदलकर किया जाएगा इंद्रप्रस्थ? VHP ने कर दी बड़ी मांग
दिल्ली का नाम बदलकर किया जाएगा इंद्रप्रस्थ? VHP ने कर दी बड़ी मांग <p style=”text-align: justify;”>विश्व हिंदु परिषद की ओर से दिल्ली का नाम बदलने के लिए मांग की गई है. दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखने के लिए कहा गया है. विश्व हिंदु परिषद ने दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा को पत्र लिखकर मांग की है कि दिल्ली का नाम बदला जाए. 
<p style=”text-align: justify;”>VHP की तरफ से पत्र में कहा गया है कि, राष्ट्रीय राजधानी को उसके प्राचीन इतिहास और संस्कृति से जोड़ने के लिए दिल्ली का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ रखा जाना चाहिए. इसके अलावा वीएचपी ने पत्र में और भी मांगे रखी हैं. लिखित पत्र में इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ एयरपोर्ट करने की भी मांग है.
<h3 style=”text-align: justify;”>VHP ने रखी दिल्ली का नाम बदलने की मांग
<p style=”text-align: justify;”>विश्व हिंदु परिषद के दिल्ली प्रांत सचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा को पत्र लिखा है. इस पत्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का नाम बदलने की मांग की गई है. पत्र में कहा गया है कि, भारत के प्राचीन इतिहास और संस्कृति से राजधानी को जोड़ने के लिए दिल्ली का नाम बदला जाए. दिल्ली का नाम इंद्रप्रस्थ रखा जाए. 
<p style=”text-align: justify;”>बता दें, कई दिनों से दिल्ली के नाम बदलने को लेकर घमासान मचा हुआ है. विश्व हिंदु परिषद की ओर से यह मांग कई बार की जा चुकी है. वहीं चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कुछ दिनों पहले कहा था कि, हम आने वाले समय में दिल्ली सरकार नहीं, बल्कि इंद्रप्रस्थ सरकार सुनेंगे, यही हमारा लक्ष्य है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>विश्व हिंदु परिषद ने रखी कई मांगे
<p style=”text-align: justify;”>मंत्री कपिल मिश्रा को लिखे गए पत्र में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदलने की मांग भी रखी गई है. एयरपोर्ट को नाम बदलकर इंद्रप्रस्थ एयरपोर्ट रखा जाना चाहिए. वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन को इंद्रप्रस्थ रेलवे स्टेशन और शाहजहांनाबाद पुनर्विकास निगम को इंद्रप्रस्थ पुनर्विकास निगम किया जाना चाहिए. 
<p style=”text-align: justify;”>नाम बदलने को लेकर पत्र में कहा गया कि दिल्ली का नाम अब बदल जाना चाहिए. क्योंकि राजधानी पुराने इतिहास और संस्कृति से कनेक्ट करती है. 
दिल्ली-NCR में कई जगहों पर भयंकर जाम, गाजीपुर में NH-24 पर रेंगती दिखीं गाड़ियां
दिल्ली-NCR में कई जगहों पर भयंकर जाम, गाजीपुर में NH-24 पर रेंगती दिखीं गाड़ियां <p style=”text-align: justify;”>दिल्ली-एनसीआर में दिवाली को लेकर बाजारों में लोगों की काफी भीड़-भाड़ दिख रही है. इस बीच राष्ट्रीय राजधानी और उससे सटे इलाकों में सड़कों पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम दिख रहा है. रविवार (19 अक्टूबर) को कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से यातायात व्यवस्था अस्त-व्यस्त है. भारी संख्या में ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद जाम की समस्या देखने को मिल रही है.
<p style=”text-align: justify;”>दिवाली सीजन के दौरान गाजीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 24 पर भारी ट्रैफिक जाम है. गा़ड़ियों की रफ्तार थम सी गई है. यहां गाड़ियां रेंगती हुईं नजर आ रही हैं. बाइक सवार और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है. 
#WATCH | Heavy traffic congestion at National Highway 24 in Ghazipur as Diwali season is in full swing in Delhi NCR. pic.twitter.com/oHvbMR4ery
— ANI (@ANI) October 19, 2025
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर जाम
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर रविवार (19 अक्टूबर) को रसूलपुर इलाके में भीषण जाम लग गया. जाम की स्थिति वहां पर ज्यादा दिखी जहां पर कई बड़े शॉपिंग मॉल हैं. आरोप लगता है कि मॉल में खरीददारी के लिए आने वाले लोग अपनी गाड़ियों को हाईवे के किनारे खड़ी कर देते हैं, जिससे गाड़ियों की आवाजाही में परेशानी होती है. भारी ट्रैफिक दबाव रहने की वजह से अक्सर यहां जाम जैसी स्थिति बनी रहती है. जाम की वजह से गाड़ियों में सड़क पर फंसे लोग परेशान नजर आए. वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी दिक्कतें आईं. 
<h3 style=”text-align: justify;”>दिवाली को लेकर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा!
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली-NCR के कई हिस्सों से लोग दीपावली मनाने के लिए अपने शहर या गांव की ओर जा रहे हैं, इससे भी ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है. यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर रविवार (19 अक्टूबर) को गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. टोल पार के लिए भी 10-15 मिनट तक का इंतजार करना पड़ा. इससे पहले शनिवार (18 अक्टूबर) को भी यहां ट्रैफिक जाम की समस्या दिखी.
<p style=”text-align: justify;”>ट्रैफिक आवाजाही और अन्य व्यवस्थाओं पर एडिशनल सीपी दिनेश के गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया था, “ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है. हमारे अधिकारी फील्ड में भी हैं और लगातार ट्रैफिक व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं. हम सड़क पर खड़ी गाड़ियों को हटा रहे हैं और चालान भी कर रहे हैं ताकि लोग गलत जगह पर गाड़ियों को पार्क न करें.”
संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित
संत सीचेवाल ने 25 गांवों को दिए पानी टैंकर:कपूरथला-जालंधर जिलों को दिवाली तोहफा, अब तक 215 टैंकर वितरित राज्यसभा सांसद और पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने दिवाली के अवसर पर कपूरथला और जालंधर जिलों के 25 गांवों को स्टील के पानी के टैंकर वितरित किए। ये टैंकर निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी और सीचेवाल से रवाना किए गए। संत सीचेवाल ने बताया कि उन्होंने अपनी सांसद निधि से ₹7.5 करोड़ की ग्रांट का उपयोग करते हुए अब तक पंजाब के विभिन्न गांवों में कुल 215 पानी की टंकियां वितरित की हैं। यह पहल पवित्र काली बेई की सफाई सेवा के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला का हिस्सा है। गांववासियों और सरपंचों की प्रतिक्रिया गांवों के सरपंचों ने इन स्टील टंकियों को एक स्थायी उपहार बताया। उन्होंने कहा कि इन टंकियों से गांवों में पानी की कमी दूर होगी, पौधों को पानी देने और आग बुझाने में मदद मिलेगी। साथ ही, धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान होने वाली पानी की समस्या भी अब हल हो जाएगी। संत सीचेवाल ने दिया हरी दिवाली का संदेश इस अवसर पर संत सीचेवाल ने गांववासियों को दिवाली और बंदी छोड़ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को ‘हरी दिवाली’ मनाने का संदेश भी दिया। इसके अलावा उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही 50 और टंकियां वितरित की जाएंगी, जिनमें दलित समुदाय और बाढ़ प्रभावित गांवों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिन गांवों को टंकियां वितरित की गईं कपूरथला जिले के गांव आहली कलां, बहिबल बहादर, सिधवा दोना, सुखानी, कौल तलवंडी, खैड़ा दोना, झल्ल बीबड़ी, मुस्तफाबाद, टिब्बा, ईश्वरवाल, मेवा सिंह वाला, महबलीपुर, डबुलियां।जालंधर जिले के गांव: कसूपुर, उमरवाला बिल्ला, मानकपुर, बाजवा खुर्द, मूलेवाल खहेड़ा, मूलेवाल अराइयाँ, खानपुर राजपूताना, तलवंडी सलेम समाइलपुर, पंडोरी खास, बाड़ा जोध सिंह, ईसेवाल। कुछ दिन पहले भी संत सीचेवाल ने कपूरथला के जैनपुर, हैबतपुर, तलवंडी चौधरियां और शाहवाला आंद्रेसा गांवों को पानी के टंकियां प्रदान की थीं। कार्यक्रम में सुरजीत सिंह शंटी, वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह, पंचायत सचिव जसविंदर सिंह और इलाके के कई पंच-सरपंच तथा प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।
धर्मशाला साइबर पुलिस ने 5 ठगों को पकड़ा:68.85 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, 9.20 लाख नकद बरामद
धर्मशाला साइबर पुलिस ने 5 ठगों को पकड़ा:68.85 लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी, 9.20 लाख नकद बरामद धर्मशाला साइबर पुलिस ने साइबर अपराधों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। नॉर्थ रेंज धर्मशाला की साइबर पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर जिले से पांच शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने हिमाचल और अन्य राज्यों के लोगों से फर्जीवाड़े के जरिए ₹68.85 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹9.20 लाख नकद भी बरामद किए हैं। यह गिरोह फर्जी निवेश योजनाओं, ऑनलाइन नौकरी के प्रस्तावों और ई-कॉमर्स धोखाधड़ी के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाता था। यह बड़ी कार्रवाई साइबर पुलिस टीम ने इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में की। टीम ने राजस्थान में कई दिनों तक दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। ठगी के 3 अलग-अलग मामले पुलिस ने इन पांच आरोपियों को तीन अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों की उम्र 25 से 31 साल के बीच है। पहले मामले में, 2 जून 2023 को दर्ज शिकायत के आधार पर जोधपुर की मादेरना कॉलोनी निवासी खुशदीप दिवाकर को गिरफ्तार किया गया। उस पर फर्जी निवेश योजनाओं और ऑनलाइन डीलिंग के नाम पर ₹40 लाख की ठगी का आरोप है। दूसरे मामले में, 30 सितंबर 2023 को दर्ज शिकायत के बाद जोधपुर के तीन आरोपियों – शाहरुख खान, अहमद राज और राहुल चौधरी को पकड़ा गया। इन पर सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स साइट्स के माध्यम से फर्जी लेन-देन कर ₹6.60 लाख की ठगी करने का आरोप है। आरोपी राहुल चौधरी को पुलिस धर्मशाला लेकर आई है। तीसरे मामले में, 5 फरवरी 2024 को दर्ज शिकायत के अनुसार लूणी (जोधपुर) निवासी दिनेश को गिरफ्तार किया गया। उस पर ऑनलाइन ट्रेडिंग और जॉब ऑफर के नाम पर ₹22.25 लाख की ठगी करने का आरोप है। पुलिस क्या बोली? बरामदगी और आगे की जांच एएसपी (साइबर क्राइम) धर्मशाला, प्रवीन धीमान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से अब तक ₹9.20 लाख की राशि बरामद कर ली गई है, जिसमें ₹7.40 लाख रुपए गिरफ्तार आरोपियों से मिले हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क केवल जोधपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश तक फैले होने का शक है। पूरे नेटवर्क को तोड़ने के लिए अन्य राज्यों में भी टीमें भेजी गई हैं। पुलिस डिजिटल ट्रेल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की मदद से बाकी सदस्यों तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस की चेतावनी ऑनलाइन झांसे से बचें साइबर पुलिस के अनुसार, यह गिरोह फर्जी वेबसाइट्स, सोशल मीडिया विज्ञापनों और व्हाट्सएप, मैसेज के जरिए लोगों को आसान निवेश या पार्ट-टाइम नौकरी का झांसा देकर फंसाता था। एएसपी साइबर क्राइम, प्रवीन धीमान ने जनता से अपील की है, “ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब या लॉटरी जैसे झांसे में न आएं। किसी भी लिंक या QR कोड को स्कैन करने से पहले सोचें, वर्ना बैंक बैलेंस गायब हो सकता है। कोई भी ऑनलाइन लिंक या ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसकी जांच जरूर करें और 1930 साइबर हेल्पलाइन या www.cybercrime.gov.in पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।”
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात
बिलासपुर सदर से पूर्व विधायक बाबू राम गौतम का निधन:72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, कुछ दिन पहले जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. बाबू राम गौतम का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। डॉ. गौतम अपने सज्जन, सामाजिक और विनम्र व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों को समर्पित किया। इन क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेपी नड्डा ने की थी मुलाकात बता दें कि विधायक गौतम बीते कुछ महीनों से स्वस्थ नहीं थे। उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिलासपुर दौरे पर कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी उनसे मुलाकात की थी।
गोहाना-पानीपत रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग:वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा , ड्राइवर बाल-बाल बचा
गोहाना-पानीपत रोड पर ट्रक में लगी भीषण आग:वेल्डिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा , ड्राइवर बाल-बाल बचा गोहाना में पानीपत रोड पर पानीपत चूंकि के पास एक आयशर ट्रक में अचानक भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। आज दोपहर को आयशर ट्रक का ड्राइवर पानीपत रोड पर ट्रक में बेल्डिंग का काम करवाने के लिए एक दुकान पर लाया हुआ था। करीब तीन बजे के आसपास दुकान के बाहर खड़े इस ट्रक में बेल्डिंग का काम पूरा होने के बाद गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक वायर में शॉर्ट सर्किट होने केबिन में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने ट्रक को अपने चपेट में लिया और कुछ मिनटों में ही आग की लपटे तेज होकर आग ने भीषण रूप ले लिया।इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन किया गया । कोई जनहानि नहीं गोहाना फायर ब्रिगेड से एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग लगने के दौरान किसी जन हानि नहीं हुई। ट्रक ड्राइवर शमशेर ने रो रो कर बताया कि वह आज कुछ काम करवाने के लिए यहां पर ट्रक में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें दोपहर बाद सूचना मिली। इसी सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया है। ट्रक मालिक ने बताया कि वे गोहाना के रहने वाले है ड्राइवर कुछ बेल्डिंग का काम करवाने आया था। काम पूरा होने के बाद गाड़ी स्टार्ट की तो अचानक वायर में शॉर्ट सर्किट हो गया।
दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, लागू किया गया GRAP-2, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, लागू किया गया GRAP-2, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी <p style=”text-align: justify;”>दिवाली से पहले दिल्ली की हवा बेहद खराब हो गई है. प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए ग्रैप 2 लागू कर दिया गया है. इसके तहत कई पाबंदियां लगाई गई हैं. CAQM के मुताबिक रविवार (19 अक्टूबर) को दिल्ली में औसतन प्रदूषण स्तर 296 दर्ज किया गया जिसके बाद बैठक के तय किया गया की दिल्ली एनसीआर में ग्रैप -2 के तहत पाबंदी लगायी जाएंगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>दिल्ली एनसीआर में इन चीजों पर पाबंदी
<p style=”text-align: justify;”>ग्रैप -2 के तहत दिल्ली- एनसीआर में धूल नियंत्रण करने के लिये एजेंसियां साफ़ साफ़ी करेंगी और जाम वाली जगहों पर या फिर जहाँ धूल ज़्यादा होती है वहाँ स्मॉग गन लगायेंगी जिससे धूल पर नियंत्रण लाया जा सके. डीजल के घरेलू जेनरेटर्स का प्रयोग पर प्रतिबंधित रहेगा साथ ही फैक्ट्री तभी उपयोग कर सकेंगी जब बिजली ना आ रही हो.
<p style=”text-align: justify;”>सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए टीम लगाएयी जाएगी जिसकी जिम्मेदारी जाम को ना लगने देना होगा, पार्किंग फीस सरकारें बढ़ा सकती है जिससे लोग अपनी गाड़ियों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें.
<h3 style=”text-align: justify;”>धूल नियंत्रण पैमाने का पालन करना होगा
<p style=”text-align: justify;”>RWA को अपने गार्ड को हीटर देने होंगे जिससे गार्ड सर्दी में लकड़ी ना जलायें. तंदूर या कोयले से जलने वाली अन्य चीज़ो का प्रयोग रेस्टोरेंट नहीं कर सकेंगे. निर्माण और ध्वस्तीकरण के लिये धूल नियंत्रण पैमाने का पालन करना होगा और इसके लिए हर दिन सरकारी अफसरों की टीम इंस्पेक्शन करेगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह
<p style=”text-align: justify;”>विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सुबह और शाम के समय बाहर निकलने से बचें, खासकर बुजुर्ग, बच्चे और सांस से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोग. साथ ही घर से निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दी गई है. दीपावली के समय ये वायु प्रदूषण और ज्यादा बढ़ने की संभावना है.
<p style=”text-align: justify;”>बता दें कि ग्रैप में कुल चार चरण आते हैं. पहला चरण तब लागू होता है, जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहता है. इसके बाद दूसरा चरण एक्यूआई 301 से 400 के बीच रहने पर लागू होता है, जबकि तीसरा चरण एक्यूआई 401 से 450 रहने पर लागू किया जाता है. वहीं, चौथे चरण में एक्यूआई के 450 से अधिक होने पर इसे अमल में लाया जाता है.
‘पानी पीकर दिखाओ, तभी मानेंगे साफ है’, यमुना सफाई पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज का BJP को चैलेंज
<p style=”text-align: justify;”>पूर्वांचलियों की आस्था का छठ महापर्व का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही दिल्ली में यमुना की सफाई को लेकर सियासी जंग तेज होती जा रही है. आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने रविवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार यमुना की सफाई के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है. केमिकल छिड़काव से झाग तो कम किया जा सकता है, लेकिन प्रदूषण नहीं मिटाया जा सकता.
<p style=”text-align: justify;”>सौरभ भारद्वाज ने सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री प्रवेश वर्मा को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उन्हें यकीन है कि यमुना साफ हो चुकी है, तो वे कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पीकर दिखाएं. भारद्वाज ने कहा, केमिकल के छिड़काव से पानी के झाग कम होते हैं, प्रदूषण नहीं. थोड़ा पढ़-लिख लें, डिफोमिंग एजेंट झाग घटाता है, गंदगी नहीं मिटाता.
अगर रेखा गुप्ता और परवेश वर्मा कालिंदी कुंज का एक लीटर पानी पी लें, पता चल जाएगा कितनी साफ़ हुई है यमुना 
कैमिकल के छिड़काओं से झाग कम होते हैं 
प्रदूषण कम नहीं होता , थोड़ा लिख पढ़ लें pic.twitter.com/7zNmMRVYda
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) October 19, 2025
<h3 style=”text-align: justify;”>’बीजेपी सरकार ने यमुना को लेकर कुछ नहीं किया'
<p style=”text-align: justify;”>”आप” नेता ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने अब तक यमुना की सफाई को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ बयानबाजी कर रही है. यमुना के प्रदूषण को लेकर ना तो हरियाणा से किसी तरह का समझौता किया गया है और ना ही नजफगढ़ नाले को बंद करने की कोशिश हुई. भारद्वाज बोले, जब तक नजफगढ़ का गंदा पानी यमुना में गिरेगा, तब तक झाग बनना तय है. 
<h3 style=”text-align: justify;”>’केजरीवाल सरकार ने जो किया वही अब कर रही बीजेपी'
<p style=”text-align: justify;”>सौरभ भारद्वाज ने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि आज वही डिफोमिंग एजेंट छिड़का जा रहा है, जिसे कभी बीजेपी जहर बताती थी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब केजरीवाल सरकार यही केमिकल इस्तेमाल करती थी, तो बीजेपी कहती थी लोग मर जाएंगे. अब वही केमिकल जल बोर्ड छिड़क रहा है और कह रहा है कि यमुना साफ हो गई. बीजेपी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा झूठ मत बोलिए, सच कहिए और स्वीकारिये के आप वही कर रहे हैं जो केजरीवाल सरकार करती थी.
<p style=”text-align: justify;”>झूठ बोलने से नहीं बदलेगी हकीकत
<p style=”text-align: justify;”>AAP नेता ने कहा कि सच्चाई से मुंह मोड़ने से हालात नहीं बदलेंगे. उन्होंने कहा, अगर सीएम रेखा गुप्ता को लगता है कि यमुना साफ हो गई है, तो वे और मंत्री प्रवेश वर्मा उनके साथ चल कर यमुना का पानी पियें. अगर वो ऐसा करते हैं, तो वे मान लेंगे कि यमुना प्रदूषण मुक्त है.