1984 के मुद्दे पर AAP का कांग्रेस-भाजपा पर निशाना, बलतेज पन्नू बोले- दोनों का रवैया हुआ बेनकाब
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने 1984 के सिख विरोधी नरसंहार से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज सिंह पन्नू ने आरोप लगाया कि सिख समुदाय और अन्य अल्पसंख्यकों से जुड़े संवेदनशील मामलों में कांग्रेस और भाजपा के रवैये में कोई बुनियादी अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि दोनों राजनीतिक दल पीड़ित परिवारों के दर्द और उनकी लंबे समय से चली आ रही न्याय की मांग को समझने में विफल रहे हैं। बलतेज पन्नू ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी नरसंहार को…
