पौंग बांध के 1,880 भूमि आवंटन रद्द, अनुराग ठाकुर ने संसद में उठाया विस्थापितों का मुद्दा
पौंग और भाखड़ा बांध परियोजनाओं के कारण विस्थापित हुए परिवारों के पुनर्वास का मुद्दा एक बार फिर संसद में उठाया गया। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विस्थापित परिवारों को अब तक मिले पुनर्वास लाभ, भूमि आवंटन और लंबित मामलों के समाधान को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी। उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि पात्र परिवारों की पहचान, उन्हें भूमि उपलब्ध करवाने और वर्षों से लंबित मामलों के निपटारे के लिए गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति किस तरह काम कर रही है। लोकसभा में उठाए गए सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्रालय के राज्य मंत्री राज…
