ईडी की कार्रवाई को लेकर भाजपा पर बरसे हरपाल चीमा, बोले- विपक्ष को तोड़ने के लिए एजेंसियों का हो रहा इस्तेमाल
मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के ठिकानों पर 48 घंटे की तलाशी के बाद आप का पलटवार, चीमा ने लगाया मंत्री पद और राज्यसभा सदस्यता का लालच देने का आरोप; विधायक बोलीं- दबाव और धमकियों से नहीं बदलूंगी अपना रास्ता चंडीगढ़। पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक टकराव तेज होता नजर आ रहा है। मोगा से आप विधायक और पंजाब महिला विंग की प्रधान डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की करीब 48 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर…
