पेरिस से नीदरलैंड तक नीलामी में चंडीगढ़ की विरासत, जेनरे के फर्नीचर को लेकर जांच की मांग
चंडीगढ़: चंडीगढ़ की आधुनिक वास्तुकला से जुड़ी विरासत एक बार फिर विदेशी नीलामी बाजार में पहुंचने को लेकर चर्चा में है। शहर की प्रशासनिक इमारतों में इस्तेमाल किए गए प्रसिद्ध वास्तुकार पियरे जेनरे के डिजाइन वाले फर्नीचर की विदेशों में नीलामी प्रस्तावित है। इस मामले को लेकर एडवोकेट और यूटी सलाहकार समिति के सदस्य अजय जग्गा ने केंद्र सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। जग्गा ने विदेश मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय और चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र भेजकर प्रस्तावित नीलामी को रोकने की मांग की है। साथ ही उन्होंने नीलामी के लिए रखे गए फर्नीचर के…
