लुधियाना में नकली सप्लीमेंट्स पर शिकंजा, हेल्थ विभाग के छापे में बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट जब्त

लुधियाना में नकली और संदिग्ध स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले की फूड सेफ्टी टीम ने तिब्बा रोड स्थित एक सप्लीमेंट स्टोर पर अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध पैकिंग सामग्री, न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स और आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट जब्त किए हैं। विभाग का मानना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल मिसब्रांडेड अथवा नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचने के लिए किया जा सकता था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और जब्त किए गए उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए…

हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई को पहली उड़ान, टिकट बुकिंग शुरू; तीन कैटेगरी में किराए तय

पंजाब के लुधियाना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। हलवारा एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं की शुरुआत होने जा रही है। 15 मई से पहली उड़ान के संचालन की घोषणा के साथ ही यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। इस नई हवाई सेवा को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। हलवारा एयरपोर्ट लंबे समय से चर्चा में था, क्योंकि लुधियाना जैसे बड़े औद्योगिक शहर को बेहतर हवाई सुविधा की जरूरत महसूस की जा…

लुधियाना में पटाखा यूनिट में विस्फोट, युवक की मौत; कई घायल

पंजाब के लुधियाना जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जोधां गांव में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में अचानक हुए तेज धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री की इमारत को भारी नुकसान पहुंचा और उसकी छत ढह गई। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के कई गांवों और दूर-दराज के इलाकों तक लोगों ने इसे महसूस किया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और राहत…

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज लुधियाना पहुंच रहे हैं। अपने दौरे के दौरान वह जिला प्रशासन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे, जिसमें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रही योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक दोपहर 1 बजे बचत भवन में आयोजित होगी। स्वास्थ्य मंत्री के इस दौरे को लुधियाना जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।…