‘मिशन जीवनी’ के तहत गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में लगा रक्तदान शिविर; विद्यार्थियों-स्टाफ ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराने और समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स (GGI) में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर लुधियाना जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, IAS की अगुवाई में चलाए जा रहे ‘मिशन जीवनी’ के तहत आयोजित किया गया। शिविर में संस्थान के विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए अपना योगदान दिया। आयोजन के दौरान रक्तदान को लेकर जागरूकता पैदा करने के…
