पंजाब में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने की तैयारी, मोहाली पहुंची ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ की मशाल का भव्य स्वागत
‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सीजन को लेकर प्रदेश में खेलों का माहौल लगातार जोर पकड़ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीजन-4 का मशाल मार्च साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में पहुंचा, जहां सेक्टर-78 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। मशाल मार्च के पहुँचने के साथ ही पूरा खेल परिसर खेल भावना और जोश से सराबोर नज़र आया। फतेहगढ़ साहिब से मोहाली पहुंचे इस मशाल मार्च की अगुआई श्री आनंदपुर साहिब के सांसद मलविंदर सिंह कंग, मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह और पंजाब…
