पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते
पंजाबी सिंगर दिलजीत बोले-पटाखों की आवाज से अब डर लगता:परिवार से दूर होकर दिवाली नहीं मनाई, पहले एक महीने से तैयारी में लग जाते पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने दिवाली से जुड़ी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने कहा कि कभी यह उनका सबसे पसंदीदा त्योहार हुआ करता था, लेकिन परिवार से अलग होने के बाद उन्होंने दिवाली मनाना छोड़ दिया। दिलजीत ने बताया कि बचपन में दिवाली की तैयारियां एक महीने पहले से शुरू हो जाती थीं। उनका घर, गांव और गलियां रोशनी से जगमगाती थीं। वे पटाखे चलाते, घर सजाते और अपने गांव जालंधर के दोसांझ कलां में गुरुद्वारे, शिव मंदिर, दरगाह और गुगा पीर स्थान पर दीए जलाने जाते थे। शाम चार बजे से ही त्योहार की शुरुआत हो जाती थी और देर रात तक जश्न चलता था। उन्होंने कहा कि जब वे परिवार के साथ थे, दिवाली उनके जीवन का सबसे उजला दिन होता था। लेकिन समय के साथ जब वे परिवार से अलग हुए, तो भीतर से एक खालीपन महसूस हुआ और तभी से उन्होंने दिवाली मनाना बंद कर दिया। अब पटाखों की आवाज उन्हें डराने लगी है। 3 पॉइंट में दिलजीत दोसांझ ने दिवाली को लेकर क्या कहा.. दिलजीत दोसांझ से जुड़ी इस साल की चर्चित बातें
पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी का निधन:आज फरीदकोट में हाेगा अंतिम संस्कार; सिंगर हरभजन सिंह की चाची थीं
पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी का निधन:आज फरीदकोट में हाेगा अंतिम संस्कार; सिंगर हरभजन सिंह की चाची थीं पंजाबी सिंगर बाबू सिंह मान की पत्नी गुरनाम कौर का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे फरीदकोट जिले के गांव मराड़ में किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता अमितोज मान उनके बेटे हैं। यह जानकारी पंजाबी सिंगर हरभजन सिंह मान ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा कि हमारी आंटी गुरनाम कौर, पत्नी बाबू सिंह मान (मराड़ा वाले), का स्वर्गवास हो गया है। उनका संस्कार दोपहर 2 बजे होगा। इस साल पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने कई हस्तियों को खोया पिछले कुछ दिनों में पंजाबी म्यूजिक और टीवी इंडस्ट्री ने कई दिग्गज हस्तियों को खो दिया है। सबसे पहले हास्य कलाकार जसपिंदर भल्ला बीमारी के कारण जिंदगी की जंग हार गए थे। इसके बाद संगीत सम्राट चरणजीत सिंह का निधन हो गया, जो लिवर कैंसर से पीड़ित थे। इसी बीच सिंगर राजविंदर जवंदा की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। वहीं, पंजाब के मशहूर शाकाहारी बॉडी बिल्डर और फिल्म पर्सनालिटी वरिंदर सिंह घुम्मन का भी देहांत हो गया। इसके बाद प्रसिद्ध अलगोजा वादक करमजीत सिंह बग्गा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल को पंचकूला में कंटेनर ने कुचला:ड्र्रिंक एंड ड्राइव की चल रही थी नाके पर जांच, गैर इरादतन हत्या का केस
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल को पंचकूला में कंटेनर ने कुचला:ड्र्रिंक एंड ड्राइव की चल रही थी नाके पर जांच, गैर इरादतन हत्या का केस हरियाणा के पंचकूला में नाके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल को कंटेनर ड्राइवर ने कुचल दिया। कुचलने के बाद आरोपी गाड़ी को यमुनानगर की तरफ भगाकर ले जा रहा था, जिसके रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पंचकूला के चंडीमंदिर टोल प्लाजा पर ट्रैफिक पुलिस ने 18 अक्टूबर की रात को ड्रिंक एंड ड्राइव जांच के लिए नाका लगाया था। नाका लगाकर वाहनों की जांच रही थी। एएसआई सोमनाथ के साथ सिपाही दीपक भी कार की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कंटेनर ड्राइवर आया, जिसे टॉर्च से रूकने का इशारा किया गया। कंटेनर ड्राइवर ने नाका तोड़ते हुए दीपक को कुचल दिया। उसके बाद एक कार को टक्कर मारी और वहां से गाड़ी भगा ले गया। पीछा कर पकड़ा कंटेनर ड्राइवर SI सोमनाथ ने बताया कि मैंने देखा कि दीपक की मौके पर ही मौत हो चुकी है। उसके बाद मैंने गाड़ी का पीछा शुरू किया। यमुनानगर रोड की तरफ आरोपी गाड़ी को लेकर गया। आगे चलकर वह रामगढ़ की तरफ हो लिया। आरोपी को मट्‌टावाली गांव के पास से पकड़ कर चंडीमंदिर थाना पुलिस को सौंप दिया। जींद का दीपक 2023 में भर्ती जींद के पिल्लुखेड़ा गांव निवासी दीपक साल 2023 में पुलिस में भर्ती हुआ था। ट्रेनिंग के बाद दीपक अगस्त 2024 में ट्रैफिक पुलिस पंचकूला में आया था। दीपक शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। बड़ी लड़की है और उसका छोटा बेटा केवल 10 माह का है। यूपी का रहने वाला है ड्राइवर गिरफ्तार चंडीमंदिर थाना पुलिस के जांच अधिकारी ASI प्रवीन ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान यूपी के सुलतानपुर जिले में पीपरपुर थाना के गांव दसईपुर निवासी धमेंद्र के तौर पर हुई है।
RJD ने नहीं दिया टिकट तो निर्दल चुनाव लड़ेंगी रितु जयसवाल? कर दिया बड़ा ऐलान
RJD ने नहीं दिया टिकट तो निर्दल चुनाव लड़ेंगी रितु जयसवाल? कर दिया बड़ा ऐलान <p style=”text-align: justify;”>बिहार में राजद के अंदर नेतृत्व और टिकट वितरण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. राजद की महिला प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए साफ किया है कि अगर उन्हें परिहार से टिकट नहीं दिया गया तो वह स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. उनका कहना है कि परिहार की मिट्टी और जनता के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को उन्होंने करीब से महसूस किया है. इसलिए किसी अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ना उनके लिए अस्वीकार्य है.
<p style=”text-align: justify;”>रितु जायसवाल ने बताया कि जैसे ही यह चर्चा फैली कि उन्हें परिहार की बजाय बेलसंड से टिकट दिया जा सकता है, परिहार की जनता ने सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से उन्हें समर्थन संदेश भेजना शुरू कर दिया. लोगों की एक ही अपील थी- ‘मैडम, परिहार को मत छोड़िए.’ जनता का यह समर्थन उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ.
<h3 style=”text-align: justify;”>परिहार की वर्तमान स्थिति के लिए ये लोग जिम्मेदार- रितु जायसवाल
<p style=”text-align: justify;”>रितु जायसवाल ने पार्टी नेतृत्व के सामने स्पष्ट किया कि परिहार की वर्तमान स्थिति के लिए सिर्फ वर्तमान बीजेपी विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे भी जिम्मेदार हैं. डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में राजद के एमएलसी रहते हुए पार्टी से गद्दारी की थी, जिसके कारण रितु को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.
<h3 style=”text-align: justify;”>पार्टी निर्णय नहीं बदलती है तो निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव- जायसवाल
<p style=”text-align: justify;”>रितु ने आरोप लगाया कि पार्टी ने इस बार डॉ. पूर्वे की बहू को परिहार से टिकट दिया है, जिसे उन्होंने गद्दारी का ‘पुरस्कार’ बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीतिक चालों से क्षेत्र के विकास और जनता की उम्मीदों को नजरअंदाज किया जा रहा है. रितु ने साफ किया कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व को स्पष्ट रूप से अवगत करा दिया है कि अगर पार्टी निर्णय नहीं बदलती है, तो वह परिहार से ही स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि यह निर्णय आसान नहीं है, लेकिन यह उनके मन की आवाज़ और परिहार की जनता के भावनाओं का सम्मान भी है.
<h3 style=”text-align: justify;”>राजनीतिक करियर में नई हलचल ला सकता है जायवाल का कदम
<p style=”text-align: justify;”>राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि रितु जायसवाल के इस कदम से राजद के लिए चुनौती बढ़ सकती है. अगर वह स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ती हैं, तो वोटिंग पैटर्न और गठबंधन समीकरणों पर असर पड़ सकता है. पिछले साल शिवहर लोकसभा चुनाव और 2020 के विधानसभा चुनाव में हार के बावजूद रितु का यह साहसिक कदम उनके राजनीतिक करियर में नई हलचल ला सकता है.
<p style=”text-align: justify;”>इस पूरे मामले ने स्पष्ट कर दिया है कि परिहार विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव काफी दिलचस्प और रोमांचक रहने वाला है, जहां जनता की भावनाएं और नेताओं की रणनीतियां निर्णायक भूमिका निभाएंगी.
Punjab Government ने किसानों को दिया तोहफा — 7,472 Crore रुपये की अदायगी, 100% धान Lifting Completed
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को राज्य में चल रही धान खरीद प्रक्रिया की समीक्षा की और…
Bihar Elections: बिहार चुनाव के लिए AIMIM के 25 उम्मीदवारों का ऐलान, अररिया-मधुबनी, नवादा से इन्हें मिला टिकट
Bihar Elections: बिहार चुनाव के लिए AIMIM के 25 उम्मीदवारों का ऐलान, अररिया-मधुबनी, नवादा से इन्हें मिला टिकट <p style=”text-align: justify;”>बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने 25 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में किशनगंज, अररिया, नवादा, ठाकुरगंज, कस्बा, मधुबनी, सिवान, मुंगेर आदि पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. 
<p style=”text-align: justify;”>एआईएमआईएम के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर कैंडिडेट लिस्ट जारी कर लिखा गया है, “बिहार विधानसभा चुनाव के AIMIM प्रत्याशियों के नाम कुछ इस तरह हैं. इंशाअल्लाह उम्मीद है कि हम बिहार के सबसे मज़लूम लोगों की आवाज़ बनेंगे. यह सूची AIMIM बिहार यूनिट ने तैयार की है और इस सिलसिले में पार्टी की क़ौमी कियादत से भी मशविरा किया गया है.”
We are happy to announce the list of AIMIM candidates for upcoming Bihar elections. The candidates were finalised by AIMIM’s Bihar Unit, in consultation with the party’s national leadership. Inshallah, we will be a voice of justice for Bihar’s weakest and most neglected. pic.twitter.com/2BGNmW7cop
— AIMIM (@aimim_national) October 19, 2025
<p style=”text-align: justify;”>उम्मीदवारों के नाम कुछ इस प्रकार हैं- 
अमौर- अख्तरुल ईमान 
बलरामपुर- आदिल हसन 
ढाका- राणा रणजीत सिंह 
नरकटिया एसी- शमीमुल हक 
गोपालगंज एसी- अनस सलाम 
जोकी टोपी- मुर्शीद आलम 
बहादुरगंज- तौसीफ आलम 
ठाकुरगंज- गुलाम हसनैन 
किशनगंज- एडवोकेट शम्स आगाज 
बैसी- गुलाम सरवर 
शेरघाटी- शान ए अली खान 
नाथनगर- मो. इस्माइल 
सिवान- मोहम्मद कैफ 
केवटी- अनीसुर रहमान 
जाले- फैसल रहमान 
सिकन्दरा- मनोज कुमार दास 
मुंगेर- डॉ. मुनाजिर हसन 
नवादा- नसीमा खातून 
मधुबनी- राशिद खलील अंसारी 
दरभंगा ग्रामीण- मोहम्मद जलाल 
गोराबोराम- अख्तर शहंशाह 
क़स्बा- शाहनवाज आलम 
अररिया- मोहम्मद मंजूर आलम 
बरारी- मो मतीउर रहमान शेरशाहबादी 
कोचाधामन – सरवर आलम
उत्तराखंड में दिवाली तोहफा: राज्यकर्मियों और पेंशनरों के DA में 3% बढ़ोतरी, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
उत्तराखंड में दिवाली तोहफा: राज्यकर्मियों और पेंशनरों के DA में 3% बढ़ोतरी, आदेश तुरंत प्रभाव से लागू <p style=”text-align: justify;”>उत्तराखंड के राज्यकर्मियों और पेंशनरों को धामी सरकार ने दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कर्मियों और पेंशनरों के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी अधिकारिक बयान के बाद कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है.
<p style=”text-align: justify;”>शनिवार रात जारी आदेश के मुताबिक ये बढ़ोत्तरी तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगी. दिवाली पर कमर्चारियों ने इस तोहफे के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>किन्हें मिलेगा लाभ और कब से प्रभावी 
<p style=”text-align: justify;”>इस फैसले से राज्य सरकार के डेढ़ लाख कर्मचारी और 80 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे. डीए में 3% की बढ़ोत्तरी एक अक्टूबर से प्रभाती है और इस महीने की सैलरी और पेंशन के साथ ही दी जाएगी. इसमें स्थानीय निकाय जैसे-नगर निगम, नगर पालिका और राज्य सरकार के पीएसयू में शामिल कर्मचारी लाभान्वित होंगे. इससे कर्मियों की सैलरी व पेंशन में बढ़ोतरी होगी.
<h3 style=”text-align: justify;”>कर्मचारियों में खुशी की लहर
<p style=”text-align: justify;”>दिवाली से पहले सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी है. कमर्चारी संगठनों ने धन्यवाद जताया है. उत्तराखंड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद मिला न्याय है. वहीँ पेंशनरों के लिए यह बढ़ोतरी उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगी, खासकर जब रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. इस फैसले से राज्य सरकार पर 200 करोड़ का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा.
<h3 style=”text-align: justify;”>केंद्रीय कर्मियों  को जुलाई में मिला था लाभ 
बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में अपने कर्मचारियों के DA में 3% की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद उत्तराखंड सरकार का यह फैसला राज्य कर्मचारियों के लिए संतोषजनक माना जा रहा है. कर्मचारी संगठन लम्बे समय से डीए और वेतन बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे. जिसके बाद धामी सरकार ने शनिवार रात बड़ा फैसला लिया.और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं.
अयोध्या आज 3 विश्व रिकॉर्ड रचने को तैयार:26.11 लाख दिए जलाए जाएंगे, 2100 अर्चक सरयू आरती करेंगे; योगी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंगे
अयोध्या आज 3 विश्व रिकॉर्ड रचने को तैयार:26.11 लाख दिए जलाए जाएंगे, 2100 अर्चक सरयू आरती करेंगे; योगी हेलिकॉप्टर से फूल बरसाएंगे अयोध्या में आज 9वां दीपोत्सव है। तीन विश्व रिकॉर्ड बनाए जाएंगे। पहला- आज शाम 26 लाख 11 हजार 101 दीपक एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके लिए 29 लाख दीपक 56 घाटों पर बिछाए गए हैं। दूसरा- सरयू तट पर 2100 अर्चक सरयू की महाआरती करेंगे। तीसरा- 1100 ड्रोन से विशेष शो होगा। इस मौके पर सीएम योगी हेलिकॉप्टर से श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान और वशिष्ठ मुनि बने कलाकारों पर फूल बरसाएंगे। श्रीराम-सीता को रथ से मंच पर लाकर आरती उतारेंगे। राम राज्याभिषेक किया जाएगा। इससे पहले रविवार सुबह 10 बजे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 22 झांकियों को हरी झंडी दिखाकर साकेत महाविद्यालय से रवाना करेंगे। राम पथ से होकर ये झांकियां दोपहर 2 बजे रामकथा पार्क पहुंचेंगी। यहां झांकियां सजाई जा रही हैं। कलाकार सज-धजकर अपनी प्रस्तुतियों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए- दीपोत्सव को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। अयोध्या धाम की तरफ आम लोगों के वाहन नहीं जा सकेंगे। सिर्फ आमंत्रित अतिथियों के वाहनों को ही तय पार्किंग तक जाने की अनुमति होगी। जिले की सीमा से भारी वाहनों का आवागमन भी शनिवार रात 12 बजे से रोक दिया गया है। अयोध्या में आज क्या हो रहा, पल-पल की अपडेट के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…
तेजस्वी यादव के सहयोगी IP गुप्ता का विवादित बयान- ‘अगर यादव लाठी मारे तो उसके गले में…’
तेजस्वी यादव के सहयोगी IP गुप्ता का विवादित बयान- ‘अगर यादव लाठी मारे तो उसके गले में…’ <p style=”text-align: justify;”>बिहार के सहरसा से महागठबंधन के प्रत्याशी और इंडियन इनक्लूसिव पार्टी (IIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आईपी गुप्ता का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. पार्टी के एक कार्यक्रम में अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कुछ ऐसी बात कही जो सियासत और समाज दोनों में तीखी प्रतिक्रियाओं का कारण बन सकती है.
<p style=”text-align: justify;”>कार्यक्रम में उन्होंने अलग‑अलग जातियों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यादव या कोई और लाठी मारता है तो विरोध में ‘गला में दांत फंसा कर मार दो’. इस तरह की उकसाने वाली बात का वीडियो कल से तेजी से इंटरनेट पर फैल रहा है.
<h3 style=”text-align: justify;”>आईपी गुप्ता ने चुनावी माहौल में दिया भड़काऊ बयान
<p style=”text-align: justify;”>वीडियो के अनुसार, आईपी गुप्ता ने कई जातियों का नाम लेकर हमला कैसे करना है, यह बताते हुए उकसाने वाला संदेश दिया. उनके इस संदर्भित भड़काऊ बयान ने जिले में चिंता और नाराजगी बढ़ा दी है. सामाजिक मंचों पर वीडियो के साझा होते ही कई लोगों ने इसे निंदनीय और खतरनाक बताया है जबकि कुछ समर्थकों ने उनके कथन का अलग संदर्भ होने का दावा किया है.
<h3 style=”text-align: justify;”>इलाके में सार्वजनिक शांति भंग करने का खतरा
<p style=”text-align: justify;”>राजनीतिक माहौल में ऐसे बयान पर सवाल खड़े होते हैं क्योंकि चुनावी समय में आग लगाने वाले भाषण समुदायों के बीच तनाव बढ़ा सकते हैं. सहरसा जैसे संवेदनशील इलाकों में नेताओं के सार्वजनिक बयानों का व्यापक प्रभाव रहता है और साम्प्रदायिक या जातिगत भावनाओं को भड़काने वाले वाक्यों से नजदीकी इलाके में सार्वजनिक शांति भंग होने का खतरा रहता है.
<h3 style=”text-align: justify;”>इस तरह के बयानों की तत्काल हो जांच- राजनीतिक पर्यवेक्षक
<p style=”text-align: justify;”>स्थानीय जनता और राजनीतिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस तरह के बयानों की तत्काल जांच होनी चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. वीडियो वायरल होने के बाद शांतिप्रेमी नागरिकों ने संयम बनाए रखने और कानून के तहत कार्रवाई की अपील की है. कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस और चुनाव प्राधिकरण से आग्रह किया है कि वह मामले की तह तक जाकर जांच करें और आवश्यकतानुसार कार्यवाही करें.
<h3 style=”text-align: justify;”>वायरल बयान पर आईपी गुप्ता का नहीं आया कोई स्पष्टीकरण
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल आईपी गुप्ता या उनकी पार्टी की ओर से इस वायरल बयान पर कोई औपचारिक स्पष्टीकरण सार्वजनिक नहीं हुआ है. मामले में आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी. खासकर चुनावी माहौल में ऐसी हरकतों के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं. सहरसा प्रशासन और जिला पुलिस से भी उम्मीद की जा रही है कि वे स्थिति पर नजर रखेंगे और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखेंगे.
आज राज ठाकरे करेंगे बड़ा ऐलान! उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन होगा या नहीं? इंतजार खत्म 
आज राज ठाकरे करेंगे बड़ा ऐलान! उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन होगा या नहीं? इंतजार खत्म  <p style=”text-align: justify;”>महाराष्ट्र में लंबे समय से जिस गठबंधन का इंतजार हो रहा था, अब उसपर अंतिम निर्णय आने वाला है. राज ठाकरे की महाराष्ट्र निर्माण सेना (MNS) और उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी एक साथ आएंगे या नहीं, यह आज तय हो जाएगा. दरअसल, राज ठाकरे आज (रविवार, 19 अक्टूबर) मनसे कार्यकर्ताओं को बताएंगे कि उद्धव ठाकरे के साथ उनका चुनावी गठबंधन संभव है या नहीं.
<p style=”text-align: justify;”>मनसे की आज की रैली गोरेगांव नेस्को में सुबह 10.00 बजे होने वाली है, जिसमें इस मुद्दे पर राज ठाकरे बात करेंगे. इस रैली में मतदाता सूची प्रमुख, समूह प्रमुख, शाखा उप प्रमुख और मुंबई के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. 
<h3 style=”text-align: justify;”>राज ठाकरे का आज क्या है प्लान? 
<p style=”text-align: justify;”>मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे अपनी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे और उद्धव ठाकरे के साथ लगातार मुलाकात के साथ ही मतदाता सूची में गड़बड़ी, दोहरे मतदान और चुनाव तंत्र के प्रति सतर्क रहने के लिए मार्गदर्शन देंगे.
<p style=”text-align: justify;”>बता दें, हाल ही में राज ठाकरे ने विपक्षी दलों के साथ चुनाव अधिकारियों से मुलाकात की थी और इन सभी मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई थीं.
<h3 style=”text-align: justify;”>कब शुरू हुई उद्धव-राज गठबंधन की चर्चा?
<p style=”text-align: justify;”>अविभाजित शिवसेना के समर्थक रहे नेता और कार्यकर्ता लंबे समय से उम्मीद कर रहे हैं कि बाल ठाकरे कि विरासत संभालने वाले उद्धव और राज ठाकरे एक साथ आ जाएं और पार्टी कुछ हद तक एक हो सके. यह चर्चा भी महाराष्ट्र निकाय चुनाव की चर्चा के समय शुरू हुई थी, जब राज्य में मराठी बनाम हिंदी भाषा के मुद्दे ने तूल पकड़ा था. 
<p style=”text-align: justify;”>उस समय राज ठाकरे ने ऐलान किया था कि मराठियों के हित के लिए वे उद्धव ठाकरे के साथ आने को तैयार हैं. वहीं, उद्धव ठाकरे ने भी जवाब में कहा था कि मराठी भाषा और मराठी जनता के भले के लिए वो पुरानी दुश्मनी भूलने को राजी हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>इसके बाद कई मौकों पर राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे साथ दिखे. उद्धव ने महाविकास अघाड़ी के अन्य सहयोगी दलों कांग्रेस और एनसीपी-शरद पवार को मनाने की कोशिश भी की है कि मनसे को गठबंधन में शामिल किया जाए. वहीं, राज ठाकरे ने विपक्षी गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव आयोग, वोटर लिस्ट, एसआईआर आदि मुद्दों पर चर्चा भी की है और साथ में प्रेस कांफ्रेंस भी की. 
<p style=”text-align: justify;”>इस बीच संजय राउत की तबीयत खराब होने पर राज ठाकरे उनके घर गए थे और फिर उद्धव ठाकरे से भी मिले थे. जब संजय राउत से यह सवाल किया गया कि क्या राज ठाकरे उनके साथ आने को तैयार हैं, तब संजय राउत ने कहा था कि जल्द ही चीजें फाइनल हो जाएंगी.