नशे के मुद्दे पर सियासत तेज: हरपाल चीमा ने पूर्व सरकारों को घेरा, कहा- पंजाब को ड्रग्स के संकट से बाहर निकालना हमारी प्राथमिकता
पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में नशे की समस्या कोई नई चुनौती नहीं है, बल्कि यह वर्षों से राज्य के सामने मौजूद एक गंभीर सामाजिक संकट है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के दौरान नशे का नेटवर्क तेजी से फैला, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब के हजारों परिवार प्रभावित हुए और युवाओं का एक बड़ा वर्ग इसकी चपेट में आया। वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार इस समस्या को केवल…
