जमीन मालिकों को मिलेगा ज्यादा फायदा: पंजाब कैबिनेट ने बदली लैंड पूलिंग नीति, प्लॉट का आकार बढ़ा और स्टांप ड्यूटी से भी राहत
पंजाब सरकार ने राज्य के किसानों और जमीन मालिकों को राहत देने के उद्देश्य से अपनी लैंड पूलिंग नीति में कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ऐसे संशोधनों को हरी झंडी दी गई, जिनका मकसद भूमि अधिग्रहण से जुड़े विवादों और किसानों की चिंताओं को कम करना है। नई व्यवस्था के तहत जमीन देने वाले किसानों को पहले की तुलना में अधिक विकसित प्लॉट, स्टांप ड्यूटी में बड़ी राहत, छोटे किसानों के लिए विशेष सुविधाएं और आउस्टी नीति में संशोधित लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार का कहना…
