गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता, क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?: Dhaliwal
गैंगस्टरों के परिवारिक समारोहों में अकाली नेताओं की मौजूदगी पर सियासी विवाद, आप ने उठाए गंभीर सवाल पंजाब की राजनीति में गैंगस्टरवाद और कानून व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने शिरोमणि अकाली दल के कुछ वरिष्ठ नेताओं की एक पारिवारिक समारोह में मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए हैं। आप के मुख्य प्रवक्ता और अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने आरोप लगाया है कि अकाली नेताओं का उन परिवारों के कार्यक्रमों में शामिल होना, जिनका नाम कथित तौर पर गैंगस्टर गतिविधियों से जुड़े मामलों में सामने आया है, कई…
