होर्मुज संकट के बीच सिंगापुर की दो टूक चेतावनी, समुद्री कानून पर नहीं होगा समझौता

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक समुद्री व्यापार के दो अहम मार्ग – होर्मुज और सिंगापुर जलडमरूमध्य एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। इस बीच सिंगापुर ने स्पष्ट कर दिया है कि वह होर्मुज स्ट्रेट के मुद्दे पर ईरान से किसी तरह की बातचीत नहीं करेगा, क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानून कमजोर पड़ सकते हैं। सिंगापुर का सख्त संदेश: “समुद्री मार्ग अधिकार हैं, सौदेबाजी नहीं” सिंगापुर के विदेश मंत्री Vivian Balakrishnan ने संसद में दो टूक कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से गुजरना किसी देश की कृपा नहीं बल्कि सभी का अधिकार है। उन्होंने यह…

अमेरिका-ईरान तनाव पर अस्थायी विराम: 40 दिन बाद 2 हफ्तों का सीजफायर, पाकिस्तान और चीन की भूमिका अहम

करीब 40 दिनों तक चले सैन्य तनाव के बाद अमेरिका और ईरान ने फिलहाल 2 हफ्तों के लिए युद्धविराम पर सहमति बना ली है। इस अस्थायी समझौते के तहत दोनों पक्ष अपने हमले रोकेंगे, जबकि क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में आगे बातचीत की तैयारी भी शुरू हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस फैसले को लेकर कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और वहां के आर्मी चीफ की अपील के बाद यह कदम उठाया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि इस समझौते को अंतिम रूप देने में चीन की…

ईरान के खिलाफ मोर्चे में शामिल हो सकता है UAE, अंतरराष्ट्रीय गठबंधन की कोशिश तेज

मध्य-पूर्व में जारी टकराव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की भूमिका अब पहले से ज्यादा आक्रामक होती नजर आ रही है। ताजा संकेत बताते हैं कि UAE, ईरान के खिलाफ सैन्य कदम उठाने पर विचार कर रहा है, खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर। दरअसल, ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट बंद किए जाने से खाड़ी देशों की अर्थव्यवस्था पर सीधा असर पड़ा है। यही वजह है कि UAE इस अहम समुद्री रास्ते को फिर से चालू कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन जुटाने में लगा है। खबरों के अनुसार, अमीराती अधिकारियों ने अमेरिका, यूरोप और एशिया की ताकतवर सेनाओं से…

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी का अलर्ट: भारत के सामने बड़ी चुनौती, एकजुटता ही समाधान

राज्यसभा में मंगलवार को दिए गए अपने विस्तृत संबोधन में Narendra Modi ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर देश को आगाह किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहा टकराव यदि लंबे समय तक जारी रहता है, तो इसके गंभीर वैश्विक और घरेलू असर देखने को मिल सकते हैं। यह समय भारत के लिए एक कठिन परीक्षा जैसा है, जिसमें सभी राज्यों और संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस संघर्ष का सीधा असर भारत के व्यापार और आपूर्ति तंत्र पर पड़ रहा है। खासकर होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थिति चिंताजनक…

होर्मुज में ‘स्पेशल कॉरिडोर’ से निकले भारतीय LPG जहाज, ईरान की रणनीति ने बढ़ाई चर्चा

मध्य पूर्व में तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आई है। फारस की खाड़ी से एलपीजी लेकर आ रहे दो भारतीय टैंकर सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ईरान ने इन जहाजों को पार कराने के लिए एक अलग और कम इस्तेमाल होने वाला समुद्री रास्ता उपलब्ध कराया। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय झंडे वाले जहाज ‘जग बसंत’ और ‘पाइन गैस’ को पारंपरिक मार्ग की बजाय लारक-केशम चैनल से निकाला जा रहा है। यह वही मार्ग है जिसे आमतौर पर जहाज कम ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मौजूदा हालात…

कॉमर्शियल LPG संकट: कई राज्यों में सप्लाई रोकी गई, होटल-रेस्टोरेंट्स पर असर

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव का असर अब भारत के गैस बाजार पर भी दिखने लगा है। हॉर्मुज जलमार्ग के जरिए आने वाली गैस आपूर्ति बाधित होने से देश में कॉमर्शियल LPG सिलेंडरों की उपलब्धता पर दबाव बढ़ गया है। हालात को देखते हुए कई राज्यों में एहतियातन कॉमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित या अस्थायी रूप से रोक दी गई है। सरकारी और उद्योग सूत्रों के मुताबिक दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह…