iPhone 18 Pro की ग्लोबल सप्लाई में भारत की बड़ी भूमिका, अमेरिका के लिए चार्टर्ड फ्लाइट्स से भेजे जा रहे फोन

Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू होने से पहले भारत में इनकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में मौजूद Apple की पार्टनर फैक्ट्रियां इन दोनों Pro मॉडल की मांग पूरी करने के लिए लगातार काम कर रही हैं। अमेरिका के लिए तैयार किए गए बड़ी संख्या में डिवाइस को चार्टर्ड फ्लाइट्स के जरिए भेजा जा रहा है। नए iPhone मॉडल की बिक्री शुक्रवार से शुरू होनी है। ऐसे में Apple ने ग्लोबल लॉन्च के साथ ही अलग-अलग बाजारों में फोन की उपलब्धता बनाए…

Apple ने बदला iPhone का प्राइस गेम, भारत में कई मॉडल्स के दाम उछले; हाई-स्टोरेज फोन सबसे ज्यादा महंगे

त्योहारी सीजन में अगर आप नया iPhone खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। Apple ने भारत में अपने कई iPhone मॉडल्स की कीमतों में बड़ा बदलाव किया है। खास बात यह है कि इस बार नए मॉडल आने के बाद पुराने iPhone सस्ते होने के बजाय महंगे हो गए हैं। कुछ वेरिएंट्स की कीमत में हजारों रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सबसे ज्यादा असर ज्यादा स्टोरेज वाले मॉडल्स पर देखने को मिला है। Apple की ओर से कीमतों में यह बदलाव ऐसे समय किया गया है, जब भारत में फेस्टिव शॉपिंग का…

फोल्डेबल की दुनिया में एपल की एंट्री, 4.5 लाख तक पहुंचा नया आईफोन; 18 प्रो सीरीज में भी बड़े अपग्रेड

एपल ने अपने सालाना प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में इस बार ऐसा डिवाइस पेश किया है, जिसका इंतजार कंपनी के फैंस लंबे समय से कर रहे थे। बुधवार रात आयोजित ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में एपल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी ने इसका नाम आईफोन डुओ रखा है। किताब की तरह खुलने वाला यह स्मार्टफोन एपल के अब तक के सबसे बड़े और सबसे महंगे आईफोन के तौर पर सामने आया है। आईफोन डुओ को खोलने पर इसमें 7.6 इंच का बड़ा मेन डिस्प्ले मिलता है। वहीं, फोन को बंद रखने पर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन…

iPhone 18 लॉन्च में बड़ा बदलाव: 9 सितंबर इवेंट में सिर्फ Pro मॉडल और फोल्डेबल फोन पर रहेगा फोकस, बेस मॉडल के लिए करना होगा इंतजार

एप्पल के इस साल होने वाले सबसे बड़े प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। कंपनी सितंबर में होने वाले अपने एनुअल कीनोट में इस बार रेगुलर आईफोन मॉडल को पेश करने की अपनी पुरानी परंपरा में बदलाव कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9 सितंबर के इवेंट में कंपनी स्टैंडर्ड आईफोन 18 को लॉन्च नहीं करेगी। इसके बजाय पूरा ध्यान महंगे और प्रीमियम डिवाइसेज पर रखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन देखने को मिल…