पंजाब में नायब सैनी का बढ़ता जनाधार या चुनावी रणनीति? ‘सेल्फी वाले मुख्यमंत्री’ के अंदाज की हो रही चर्चा
हरियाणा के मुख्यमंत्री के पंजाब दौरों में उमड़ रही लोगों की भीड़, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक के साथ सहजता से बना रहे संपर्क; भाजपा विधानसभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान को दे रही धार पंजाब की चुनावी राजनीति में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उनके दौरों के दौरान जिस तरह लोग उनसे मिलने, हाथ मिलाने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्साहित दिखाई देते हैं, उसने उन्हें पंजाब की राजनीतिक चर्चाओं में एक अलग पहचान दिलाई है। खास बात यह है कि लोगों के बीच उनके…
