गुजरात जाएंगे सीएम मान: AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी साथ होंगे, दो दिन के दौरे का ये है शेड्यूल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुजरात दौरे पर जाएंगे। दोनों नेता दो दिन के दौर पर गुजरात में होंगे। केजरीवाल और सीएम मान का यह दौरा कल यानी 21 फरवरी से शुरू होगा। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर दौरान पार्टी के विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा संगठनात्मक बैठकों को भी संबोधित करेंगे। कल शनिवार को अहमदाबाद में इंडिया-यूएस ट्रेड डील को लेकर अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।  सीएम मान ने 23 फरवरी को बुलाई कैबिनेट की बैठकमुख्यमंत्री भगवंत मान ने 23 फरवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई…

हरियााणा के CM नायब सैनी ने जिस युवक को अपने हेलीकॉप्टर में बैठाया, उससे क्या बात की, जानें

‘ताऊ मन्ने भी जहाज में बैठा ले’ जींद में बुधवार को एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम नायब सैनी को भीड़ में खड़े एक युवक ने चिल्लाकर आवाज लगाई। युवक ने हेलिकॉप्टर में बैठे सीएम से खुद को भी हेलिकॉप्टर में बैठाने की डिमांड की। मुख्यमंत्री ने युवक को आने का इशारा किया। इसके बाद युवक ने रेलिंग कूदकर सीएम के हेलिकॉप्टर की ओर दौड़ लगा दी। सीएम के सिक्योरिटी स्टाफ ने युवक को उनसे मिलवाया। सीएम सैनी ने भी युवक को अपने साथ हेलिकॉप्टर में पास ही बैठा लिया। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। सीएम नायब…

Ludhiana में आज हेल्थ मिनिस्टर अधिकारियों संग करेंगे बैठक:बचत भवन में स्वास्थ्य सेवा, कानून व्यवस्था व अन्य कार्यों की होगी समीक्षा

पंजाब के लुधियाना में आज पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पहुंच रहे है। मंत्री डॉ. बलबीर सिंह आज जिला प्रशासन के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। यह बैठक दोपहर 1 बजे बचत भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले से जुड़े स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं और चल रही योजनाओं की समीक्षा किए जाने की संभावना है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद स्वास्थ्य मंत्री प्रेस ब्रीफिंग कर बैठक में हुई बातचीत की जानकारी साझा करेंगे। पंजाब सरकार में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, मेडिकल एजुकेशन तथा अनुसंधान विभाग के मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने राज्य की…

श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र के लिए पंजाब सरकार ने 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लिया: हरपाल सिंह चीमा

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने करतारपुर रोड स्थित गांव नौगज्जा और फरीदपुर में 10.50 एकड़ भूमि का कब्जा लेकर ‘श्री गुरु रविदास बाणी अध्ययन केंद्र’ की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने इसे गुरु रविदास जी की विरासत के सम्मान और संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। भूमि कब्जा लेने की प्रक्रिया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, विधायक बलकार सिंह, पंजाब कृषि विकास बैंक के चेयरमैन पवन टीनू, डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल तथा डेरा सच्चखंड बल्लां के प्रतिनिधियों…

पिछली सरकारों के कार्यकाल के दौरान बैल गाड़ियों की दौड़ों पर रोक लगी थी, हमने कानून में संशोधन करके फिर से शुरू किया: CM भगवंत सिंह मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ऐतिहासिक किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में भाग लेते हुए खेलों को नशों के खात्मे का सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने घोषणा की कि आगामी राज्य बजट में खेलों के लिए आवंटन बढ़ाया जाएगा, ताकि युवाओं की ऊर्जा को रचनात्मक और सकारात्मक दिशा में लगाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब युवा खेल मैदानों में मेहनत कर पदक जीतेंगे, तो नशा विरोधी अभियानों की आवश्यकता स्वतः कम हो जाएगी। बैलगाड़ी दौड़ें दोबारा शुरू, कानून में संशोधन मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में बंद की गई बैलगाड़ी दौड़ों को अब कानूनी…

बादल परिवार ने SGPC को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया,गुरु की गोलक और लंगर की कनक तक नहीं छोड़ी: तलबीर सिंह गिल

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और मजीठा के हल्का इंचार्ज तलबीर सिंह गिल ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यप्रणाली और बादल परिवार के कथित हस्तक्षेप पर तीखा हमला बोला है। गिल ने आरोप लगाया कि सिखों की सर्वोच्च संस्था आज भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है और इसके पीछे सीधे तौर पर बादल परिवार का हाथ है। गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बिक्री पर सवाल तलबीर सिंह गिल ने गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन बेचे जाने के मामले पर हैरानी जताते हुए कहा कि यह मानना मुश्किल है कि कोई मामूली मैनेजर बिना राजनीतिक संरक्षण के इतना…

स्पीकर कुलतार सिंह संधवा द्वारा पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने का न्यौता, SGPC में पारदर्शिता औऱ जवाबदेही की मांग 

पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने गुरुवार को सिख संगत को पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही समय की मुख्य ज़रूरत है। सिख संस्थाओं के प्रबंधकों को लेकर बढ़ रही चिंताओं का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब सामूहिक आत्मनिरीक्षण और सुधारात्मक कार्रवाई का समय आ गया है। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि मैं संगत और पंथक क्षेत्रों से अपील करता हूं कि वे पंथक मर्यादा की रक्षा के लिए इक्ट्ठे हों। एसजीपीसी में…

किला रायपुर ओलिंपिक से CM मान का लोगों को संदेश:लुधियाना में बोले- 12 साल बाद बैलगाड़ी दौड़ शुरू करवाई, गांव में एकता रखो

लुधियाना के प्रसिद्ध किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 का आज आखिरी और सबसे रोमांचक दिन है। इस खास मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह शामिल हुए हैं। सीएम मान ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद सीएम मान विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस साल का रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक खेल मेला बेहद खास है क्योंकि 12 साल के लंबे इंतजार के बाद बैलगाड़ी दौड़ का आयोजन हुआ है। साढ़े सात बजे की खबरों में रायपुर की न्यूज आती थी भगवंत मान कहा कि जब मैं छोटा था कि 7:30 बजे की खबरों में किला रायपुर की न्यूज…

Himachal में घूमना हुआ महंगा, एक अप्रैल से एंट्री के लिए चुकाना होगा दोगुने से भी ज्यादा शुल्क

प्रदेश सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए नई बैरियर नीति अधिसूचित कर दी है। इसे पहली अप्रैल से लागू किया जाएगा। नई नीति के तहत अन्य राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वाले वाहनों को अब पहले की तुलना में अधिक शुल्क देना होगा। प्रस्तावित दर के मुताबिक सामान्य छोटे वाहनों से अब 170 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा, पहले उनसे 70 रुपये लिए जाते थे। जिन वाहनों से पहले 110 रुपये लिए जाते थे उनसे 170 लिए जाएंगे। बड़े ट्रकों पर भी शुल्क बढ़ाया है। पहले अधिकतम शुल्क 720 रुपये तय किया था। अब इसे बढ़ाकर 900…

‘आ तो, हमें भी बिठाले जहाज में, बिठाई के’, हेलीकॉप्टर में बैठ रहे CM को युवक ने लगाई आवाज, नायब सैनी बोले-आ जा बेटा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उचाना विधानसभा क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं की कुल लागत 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये है। मुख्यमंत्री यहां से जब अपने हेलिकॉप्टर से निकलने लगे तो तमाम नेता और आम लोग मौजूद थी। बैरिकेटिंग लगी थी। इसी दौरान भीड़ से आवाज आई, \\\\\\\’आ ताऊ सैनी, हमने भी बिठाले जहाज म्ह, बिठावैगा के!\\\\\\\’ जैसे ही यह आवाज सीएम सैनी के कान में पड़ी, उन्होंने युवक को तुरंत बुलाकर अपने साथ हेलिकॉप्टर में बैठा लिया। लड़के हेलिकॉप्टर में बैठाने का वीडियो हरियाणा बीजेपी ने…

पंजाब CM मान को अस्पताल से मिली छुट्‌टी: 2 दिन पहले हुए थे भर्ती आज लुधियाना जाएंगे

पंजाब सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्‌टी मिल गई है। वह अब सीएम आवास वापस चले गए हैं। वह अब पूरी तरह ठीक है। वह आज लुधियाना में किला रायपुर खेलों में शामिल होंगे। आज ही खेलों को समापन हो रहा है।। सीएम को तबीयत खराब होने के बाद सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया था। संगरूर में सीएम की सेहत बिगड़ी 15 फरवरी शिवरात्रि वाले दिन दोपहर में सीएम संगरूर के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।…

पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट उड़ाने की धमकी:सेक्रेटेरिएट खाली कराया, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट, CRPF-पुलिस मौके पर

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सचिवालय और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। एहतियातन हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, धमकी भरा ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें पंजाब सचिवालय में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। दैनिक भास्कर भी इस ईमेल की पुष्टि नहीं करता।…

पंजाब ट्रेडर्स कमीशन ने बुधवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनने के लिए की 9 जिलों में बैठकें, ज़्यादातर मुद्दों का मौके पर ही किया निपटारा

Punjab Traders Commission पूरे राज्य में जिला स्तर पर बैठकें आयोजित कर व्यापारियों, दुकानदारों और छोटे कारोबारियों की समस्याओं को सीधे सुन रहा है। इन बैठकों का उद्देश्य संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि व्यापारियों को त्वरित राहत मिल सके। बुधवार को Sri Muktsar Sahib, Hoshiarpur, Jalandhar, Kapurthala, Shaheed Bhagat Singh Nagar, Amritsar, Gurdaspur, Pathankot और Tarn Taran में बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य, स्थानीय विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे, जिससे जवाबदेही और बेहतर समन्वय के साथ मुद्दों का समाधान किया जा सके।…

Punjab: ज्ञानी रघबीर सिंह के खुलासे दिल दहलाने वाले: इंदरबीर सिंह निज्जर

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और विधायक डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और अकाली दल के आंतरिक प्रबंधन को लेकर किए गए सनसनीखेज खुलासों पर गंभीर चिंता जताई है। जिम्मेदार पदाधिकारी द्वारा सच सामने लाना बेहद गंभीर मामला: निज्जर उन्होंने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह जी जैसी सम्मानित शख्सियत, जो संस्था के आंतरिक कामकाज से अच्छी तरह वाकिफ हैं, उनके द्वारा लगाए गए ये आरोप सिख कौम के लिए बेहद दुखदायी और दिल दहलाने वाले हैं। निज्जर ने कहा कि…

ज्ञानी रघबीर सिंह जी के खुलासों ने सिख जगत के समक्ष खड़े किए अहम सवाल -Harjot Bains

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा लगाए गए आरोप बेहद सनसनीखेज हैं। बैंस ने कहा कि यह केवल आरोप नहीं, बल्कि सिखों की सर्वोच्च संस्था के पतन का जीवंत प्रमाण हैं, जिसे अब एक विशेष परिवार की निजी जागीर बना दिया गया है। हरजोत बैंस ने कहा कि ज्ञानी रघबीर सिंह जी द्वारा गुरु घर की जमीनों को बेचे जाने और बेशकीमती धार्मिक ग्रंथों के गायब होने जैसे जो…

CM भगवंत मान सरकार ज़िला स्तर पर बातचीत द्वारा ‘पंजाब ट्रेड कमीशन’ को दे रही है अंतिम रूप, व्यापारियों को मिलेगी मदद : रणजीत पाल सिंह

Punjab State Traders Commission (मोहाली) के चेयरमैन Ranjit Pal Singh ने कहा कि पंजाब ट्रेड कमीशन को जिला स्तर पर विस्तृत बातचीत के बाद तैयार किया जा रहा है, ताकि राज्य भर के व्यापारियों और छोटे कारोबारियों को वास्तविक और व्यावहारिक सहायता मिल सके। कई जिलों में हुई समीक्षा एवं तालमेल बैठकें कमीशन की स्थापना प्रक्रिया के तहत आज Sri Muktsar Sahib, Hoshiarpur, Jalandhar, Kapurthala, SBS Nagar, Amritsar, Gurdaspur, Pathankot और Tarn Taran में समीक्षा और समन्वय बैठकें आयोजित की गईं। व्यापारियों को ‘बेबस’ महसूस न करने देने का लक्ष्य रणजीत पाल सिंह ने कहा कि कमीशन का उद्देश्य ऐसा…

भगवंत सिंह मान सरकार के विजन के तहत ग्रामीण खेलों को मिला नया जीवन: स्टेट मीडिया हेड Baltej pannu

Ludhiana के ऐतिहासिक स्टेडियम किला रायपुर में ग्रामीण ओलंपिक के दूसरे दिन उत्साह का अभूतपूर्व उछाल देखने को मिला। हजारों लोग, खासकर युवा, पंजाब की समृद्ध ग्रामीण खेल विरासत का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए। 12 साल बाद लौटी बैलगाड़ी दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक बैलगाड़ी दौड़ें रहीं, जो 12 वर्षों के अंतराल के बाद दोबारा शुरू हुईं। स्टेडियम जयकारों से गूंज उठा और दर्शकों ने पारंपरिक खेल की वापसी का जोरदार स्वागत किया। बैलगाड़ी दौड़ों के अलावा हॉकी मैच, कबड्डी मुकाबले, शॉट पुट थ्रो, 100 मीटर स्प्रिंट, टग ऑफ वॉर, लंबी कूद,…

अकाली दल की कादियां में रैली Punjab को बचाने के लिए नहीं बल्कि सुखबीर को बचाने के लिए थी: जगरूप सिंह सेखवां

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता Jagrup Singh Sekhwan ने विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा कादियां में की गई रैली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब या कादियां के हित में नहीं, बल्कि एक परिवार के राजनीतिक भविष्य को बचाने के लिए आयोजित की गई थी। “यह सुखबीर बचाओ मुहिम थी” सेखवां ने कहा कि रैली को भले ही कादियां का कार्यक्रम बताया गया, लेकिन भीड़ पूरे पंजाब से जुटाई गई थी। गुरदासपुर के सभी विधानसभा क्षेत्रों के अलावा रोपड़, लुधियाना, होशियारपुर, तरनतारन और अमृतसर…

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी को पंजाब में क्यों आगे कर रही है बीजेपी ?

नवंबर, 2024 में हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने वाली बीजेपी की नजर अब इसके पड़ोसी राज्य पंजाब पर है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा के चुनाव होने हैं और पार्टी की कोशिश पंजाब में एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में खुद को स्थापित करने की है। पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारियों में जो सबसे बड़ी बात दिखाई दे रही है, वह यह कि बीजेपी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को लगातार पंजाब में घुमा रही है।नायब सिंह सैनी को पंजाब की राजनीति में सक्रिय करने के पीछे बीजेपी की…

यूपी चुनाव से पहले सियासी तापमान हाई! CM योगी की मोहन भागवत से मुलाकात,बनेगा जीत का मास्टर प्लान?

उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं.2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही है. इसी संदर्भ में माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम संघ प्रमुख से मुलाकात कर सकते हैं.  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को आयोजित सामाजिक सभा को संबोधित करते हुए हिंदू समाज को एकजुट और सशक्त बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.अपने संबोधन में भागवत ने कहा कि हिंदू समाज को किसी से खतरा नहीं है,…