जींद में सीएम नायब सिंह सैनी ने पांच परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास, 103 करोड़ 30 लाख रुपये है लागत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जींद में 103 करोड़ 30 लाख 84 हजार रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें से 28 करोड़ 54 लाख सात हजार रुपये की लागत से तैयार तीन विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ. वहीं 74 करोड़ 76 लाख 77 हजार रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो परियोजनाओं का शिलान्यास किया. नरवाना में कई योजनाओं का सीएम ने दिया तोहफाः नरवाना के जल सेवा मंडल के तहत 22 करोड़ 31 लाख 74 हजार रुपये की लागत से सुदकैन डिस्ट्री के पुनर्वास कार्य (आरडी 56000 से 118000 तक) का, खेल विभाग…
