महेंद्रगढ़ को 152 करोड़ की विकास सौगात, CM नायब सैनी बोले – वादों के अनुसार कर रहे हैं काम।.

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को महेंद्रगढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद समारोह में पहुंचे, जहाँ उनका पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 152.88 करोड़ रुपये की लागत से जुड़ी 30 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि चुनाव पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने जो संकल्प पत्र जारी किया था, प्रदेश सरकार उसी के अनुरूप कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में नौकरी की बोली लग रही थी. अगर उनको वोट देंगे तो वह नौकरी लगवा देंगे. CM नायब सिंह सैनी ने कहा कि महेंद्रगढ़ की पावन…

हरियाणा के CM नायब सैनी की बड़ी घोषणा, गुरु गोरखनाथ के सम्मान में सरकार उठाएगी यह कदम।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव के अवसर पर कुछ अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सोनीपत में एक ट्रैफिक राउंडअबाउट का नाम अब गुरु गोरखनाथ के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्यभर में स्थित धर्मशालाओं के नवीनीकरण के लिए 31 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा भी की। यह घोषणाएं रविवार, 18 मई को सोनीपत में आयोजित राज्य स्तरीय गुरु गोरखनाथ प्रकट उत्सव के दौरान की गईं। यह कार्यक्रम ‘संत-महापुरुष सम्मान, विचार एवं प्रसार योजना’ के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य संतों के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन…

योगी सरकार का फैसला, UP के हर मंडल में बनेगा एक आयुष कॉलेज।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को राज्य के हर मंडल में एकीकृत आयुष महाविद्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया, जहां आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी सहित इसकी सभी प्रणालियों को एक ही परिसर में उपलब्ध कराया जाएगा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि यह पहल आयुष चिकित्सा प्रणाली और स्वास्थ्य आधारित शिक्षा के भविष्य दोनों को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार आयुष प्रणालियों की पहुंच बढ़ाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है और निर्देश दिया कि सभी संस्थानों में…

धान की फसल के लिए पंजाब ने मांगा BBMB से 9000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी।

अब हरियाणा के बाद पंजाब ने भी BBMB (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) से 9000 क्यूसेक पानी की मांग की है। पंजाब में धान की बुआई इस बार 1 जून से, यानी 15 दिन पहले शुरू होने जा रही है। पंजाब सरकार चाहती है कि हर किसान को नहरों के ज़रिए भरपूर पानी मिल सके और मुख्यमंत्री भगवंत मान का किया वादा पूरा किया जा सके। इससे पहले हरियाणा ने BBMB की तकनीकी कमेटी के सामने 10,300 क्यूसेक पानी की मांग रखी थी, लेकिन उस वक्त पंजाब सरकार ने इसका विरोध किया था। मान सरकार ने BBMB के समक्ष तथ्य प्रस्तुत…

Punjab बोर्ड के 10वीं और 12वीं के टॉपरों से मिलेंगे सीएम भगवंत मान, चंडीगढ़ आवास पर होगा सम्मान।

Punjab के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज Punjab स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 10वीं और 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों से मुलाकात करेंगे। यह भेंट चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास पर होने वाली है। टॉप करने वाले छात्र पहले ही सीएम आवास पहुंच चुके हैं और मुलाकात कुछ ही देर में शुरू होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी मेधावी छात्रों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी थीं। दसवीं का रिजल्ट 95.60% रहा जानकारी के मुताबिक पीएसईबी का दसवीं कक्षा का रिजल्ट 95.60% रहा है। जबकि 12वीं कक्षा रिजल्ट 91% रहा है। सभी तीन स्थानों पर बेटियां रही थी।…

UP: भीषण गर्मी से बिगड़ रहे हालात, लू से बचाव को लेकर योगी सरकार ने जारी की एडवाइजरी।

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राज्य के कई जिलों में लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे हालात चिंताजनक हो गए हैं। मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने हीटवेव से लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि गर्मी से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत और प्रभावी कदम उठाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग ने जनता को सतर्क…

बांग्लादेश को भारत ने दिया बड़ा झटका, रेडीमेड कपड़े, Processed Food और अन्य वस्तुओं पर लगाया प्रतिबंध।

भारत ने बांग्लादेश को एक बड़ा झटका देते हुए कुछ वस्तुओं के आयात पर बंदरगाहों से जुड़ी पाबंदियां लागू कर दी हैं। इनमें सिले-सिलाए कपड़े और Processed Food शामिल हैं। यह फैसला भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत लिया गया है। इस नए नियम के अनुसार, बांग्लादेश से सिले-सिलाए वस्त्र अब केवल नावा शेवा (जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह) और कोलकाता बंदरगाह के जरिए ही भारत में आ सकेंगे। अन्य किसी भी स्थल बंदरगाह से इन वस्तुओं का आयात प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि, यह प्रतिबंध उन बांग्लादेशी सामानों…

CM सैनी सोनीपत में गोरखनाथ प्रकट दिवस समारोह में शामिल होंगे, 104 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सोनीपत के दौरे पर रहेंगे। वह रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी में आयोजित श्री गुरु गोरखनाथ प्रकट दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। CM इस मौके पर कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि समारोह के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएम सैनी की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री करीब 12 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान…

फिर लौटा कोरोना का खतरा, हांगकांग से सिंगापुर तक बढ़ते मामलों से मचा हड़कंप, High Alert जारी।

कोरोना वायरस, जिसने पूरी दुनिया को पहले भी दहशत में डाला था, अब एक बार फिर धीरे-धीरे फैलना शुरू कर चुका है। एशिया में इसकी वापसी ने चिंता बढ़ा दी है। हांगकांग से लेकर सिंगापुर तक कोरोना के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे लोगों और स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच डर का माहौल बन गया है। हांगकांग में तो कोरोना ने एक बार फिर तेज़ी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अल्बर्ट औ ने बताया कि कोरोना की सक्रियता अब बहुत ही ऊँचे स्तर पर पहुंच गई है। कोविड-19 के लिए…

‘न्यू इंडिया ने बदला लिया’ तिरंगा यात्रा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बोले CM नायब सिंह सैनी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को लाडवा में आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में हिस्सा लिया, जो भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनकी हालिया कार्रवाई को सम्मान देने के लिए आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए CM सैनी ने कहा, “यह सिर्फ एक युद्ध नहीं था, यह नए भारत की जवाबी कार्रवाई थी। हमारी सेना ने केवल मिसाइलें नहीं दागीं, बल्कि एक ऐसा संदेश दिया जो अमेरिका और चीन तक साफ सुनाई दिया।” उन्होंने सीमा पार आतंकवाद पर केंद्र सरकार के स्पष्ट रुख को रेखांकित करते हुए कहा, “यह प्रधानमंत्री…

नशे के खिलाफ जंग’ की शुरुआत, अरविंद केजरीवाल का ऐलान – Punjab होगा पूरी तरह नशा मुक्त।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही ने Punjab की छवि खराब कर दी थी। पहले पंजाब को लेकर उड़ता पंजाब जैसी फिल्में बनती थीं, जो नशे की गंभीर स्थिति को दर्शाती थीं। जबकि कभी Punjab को “सोने की चिड़िया” कहा जाता था और यह देश का नंबर-वन राज्य था, लेकिन अब यह 17वें-18वें स्थान पर आ गया है। Punjab को नशे से पूरी तरह मुक्त करने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को नवांशहर के लंगड़ोआ गांव से राज्यव्यापी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत की। यह…

ट्रंप का भारतीयों को एक और झटका, विदेश से भारत पैसा भेजने पर लग सकता है 5% Tax !

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एक बार फिर सुर्खियों में हैं इस बार एक नए कानून के प्रस्ताव को लेकर, जिसने प्रवासी भारतीयों में चिंता की लहर दौड़ा दी है। इस प्रस्ताव को अनौपचारिक रूप से “द वन बिग ब्यूटीफुल बिल” कहा जा रहा है। नए कानून के मसौदे के अनुसार, विदेशी नागरिकों द्वारा अपने देश भेजे गए पैसों पर 5% Tax लगाने की सिफारिश की गई है। यदि यह कानून पास होता है, तो इसका सीधा असर भारतीय एनआरआई पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, अगर कोई प्रवासी भारतीय अपने परिवार को एक लाख रुपये भेजता है, तो उसे 5,000…

UP: योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई विभाग को दिए 15 जून तक बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने के निर्देश।

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे 15 जून से पहले सभी बाढ़ बचाव से जुड़े कार्य पूरे कर लें। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान कहा कि प्रदेश में बाढ़ नियंत्रण की कार्ययोजना समयबद्ध तरीके से पूरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षों में राज्य में 1665 बाढ़ परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनसे 40.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सुरक्षित हुआ है और लगभग 3.19 करोड़ लोग इससे लाभान्वित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि हर परियोजना…

Punjab: तरनतारन पुलिस की बड़ी सफलता, 85 किलो हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार।

तरनतारन पुलिस ने 2025 की अब तक की सबसे बड़ी नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस ऑपरेशन में 85 किलो हेरोइन बरामद की है। यह ड्रग नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से चल रहा था और इसकी कमान ब्रिटेन में बैठे ड्रग तस्कर लाली के हाथ में थी। इस बारे में जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी। डीजीपी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि 2025 की सबसे बड़ी सफलता में, तरनतारन पुलिस ने यूके स्थित ड्रग तस्कर…

क्या RR के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी 10वीं बोर्ड में हुए फेल ? IPL 2025 के क्रिकेटर को लेकर सामने आई सच्चाई।

IPL 2025: क्या राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी वास्तव में अपनी दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं, जैसा कि एक वायरल पोस्ट दावा कर रहा है? राजस्थान रॉयल्स के स्टार वैभव सूर्यवंशी पर एक फैन पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि आईपीएल 2025 में खेल रहे सूर्यवंशी दसवीं की बोर्ड परीक्षा में फेल हो गए हैं। लेकिन क्या यह सच है या झूठ ? सच तो यह है सच तो यह है कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है…

‘मैंने मध्यस्थता नहीं की’, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम पर बयान से पीछे हटे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump।

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम में अपनी भूमिका को लेकर दिए गए बयान पर फिर से प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक हैरान कर देने वाला दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में योगदान दिया है, लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि वह सीधे तौर पर यह नहीं कहना चाहते कि उन्होंने मध्यस्थता की है। एक कार्यक्रम में अमेरिकी सेना से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मैं यह नहीं कह रहा कि मैंने मध्यस्थता की, लेकिन मैंने एक ऐसी समस्या को…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Apple के CEO से कहा- ‘मैं नहीं चाहता कि आप भारत में आईफोन बेचें’

अमेरिकी मीडिया संस्थान ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से बातचीत के दौरान भारत में उत्पादन विस्तार को लेकर आपत्ति जताई। रिपोर्ट में बताया गया कि ट्रंप ने दोहा में एक कार्यक्रम के दौरान टिम कुक से कहा, “हमें भारत में आपके मैन्युफैक्चरिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है। भारत अपना ध्यान खुद रख सकता है और वह पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।” रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने कहा है कि इस बातचीत के बाद एप्पल अमेरिका में अपना उत्पादन बढ़ाएगा। हालाँकि, उन्होंने चर्चा के…

गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, Punjab -जम्मू सहित कई राज्यों में सप्लाई रुकी।

भारत-पाक तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। Punjab , जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और गुजरात जैसे सीमावर्ती राज्यों में गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गैस एजेंसियों ने डीलरों को सिलेंडर की सप्लाई रोक दी है, जिससे स्थानीय स्तर पर सिलेंडरों की किल्लत देखी जा रही है। इस आपूर्ति संकट का असर अब आम लोगों पर भी पड़ने लगा है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस मिलना मुश्किल हो रहा है, वहीं गैस एजेंसियों का संचालन भी पूरी तरह से ठप पड़ गया है। हालात को देखते हुए आने वाले दिनों…

UP: योगी कैबिनेट की बैठक में किसानों से लेकर उद्योग तक, विकास से जुड़े 10 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर।

पहलगाम के जवाब में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम पर अभिनंदन प्रस्ताव पास हुआ है। वहीं, कैबिनेट में दुग्ध नीति में बदलाव करते हुए नागरिक उड्डयन विभाग के पायलट समेत अन्य कर्मियों के वेतन संबंधी बड़ा फैसला लिया गया है। UP की योगी सरकार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े 10 अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी है। इस बैठक में कृषि, उद्योग, दुग्ध उत्पादन, नगरीय विकास, पंचायती राज और नागरिक उड्डयन विभाग से संबंधित कई नीतिगत निर्णय लिए…

CM भगवंत मान का केंद्रीय मंत्री बिट्टू पर तीखा वार: कहा- जनता ने नकारा, अब ईमानदार सरकार दे रही है बेहतर सेवाएं।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बिट्टू पर तंज कसते हुए उन्हें जनता द्वारा नकारा गया नेता करार दिया। CM मान ने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश और लुधियाना के लिए कभी कुछ नहीं किया उन्होंने केवल राजनीतिक जहर ही उगला है। यही कारण है कि लुधियाना में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा। राजनीतिक आकाओं को खुश करने में लगा रहता है बिट्टू मान ने कहा कि बिट्टू सुबह उठता है और उसी पल से अपनी पार्टी के नेताओं को खुश करने के लिए उनकी आलोचना शुरू कर देता…