पटियाला में ‘सरकार तुम्हारे द्वार’ कार्यक्रम: CM भगवंत मान बोले – नहरी पानी का 96% उपयोग कर भूजल बचा रहे किसान।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पटियाला में ‘सरकार तुम्हारे द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और प्रशासनिक योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। भाखड़ा के पानी का 95-96% उपयोग, पहली बार हुआ ऐसा CM भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार के आने के बाद पंजाब में नहरी पानी के इस्तेमाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां भाखड़ा डैम का पानी सिर्फ 70-75% तक ही उपयोग होता था, अब इसे बढ़ाकर 95-96% तक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पानी की एक-एक…

गोरखपुर में सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए CM योगी: 1200 बेटियों को दिया आशीर्वाद, कहा- यह मेरा सौभाग्य।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह गोरखपुर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए, जहाँ 1200 बेटियों का विवाह सम्पन्न हुआ। समारोह में पहुंचकर उन्होंने नवविवाहित जोड़ों पर फूल बरसाए और आशीर्वाद दिया। CM योगी ने कहा कि अब गरीब अभिभावकों को बेटियों की शादी को लेकर चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। उन्होंने कहा, “जब कहीं एक घर में शादी होती है तो हम सभी शामिल नहीं हो पाते, लेकिन जब सामूहिक विवाह होता है, तो खुद मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक भी कन्यादान में भाग लेते हैं। यह हमारा सौभाग्य है।” CM योगी ने यह भी कहा कि…

CM नायब सिंह सैनी ने बाढ़ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, 15 जून से पहले नालों की सफाई के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज राज्य के विभिन्न जिलों में बाढ़ सुरक्षा उपायों की निगरानी कर रहे उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे आगामी मानसून सीज़न से पहले नालों की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक जिले में त्वरित कार्ययोजना तैयार की जाए और सफाई कार्य की निगरानी के लिए विशेष अधिकारियों की नियुक्ति की जाए, ताकि यह कार्य 15 जून तक हर हाल में पूरा हो सके। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक समीक्षा बैठक के दौरान दिए। बैठक…

मोहाली पहुंचे CM मान, ईजी रजिस्ट्री की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, नागरिकों से फोन पर लेंगे फीडबैक।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज (मंगलवार को) मोहाली जिला प्रबंधकीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कल शुरू की गई ‘Easy Registry’ प्रणाली की जांच की। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत तो नहीं आ रही है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार सारा काम चल रहा है और लोगों को कोई दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। लोगों ने बताया कि पौने एक घंटे का समय लगा दसवीं और बारहवीं के मेधावी छात्रों को चंडीगढ़ में सम्मानित करने के बाद पंजाब के CM भगवंत मान शाम को…

छेहरटा पार्षद हत्याकांड: आप ने की Punjab पुलिस की कार्रवाई की सराहना, मजीठिया पर “लाशों की राजनीति” करने का आरोप।

आम आदमी पार्टी (आप) Punjab ने अमृतसर के छेहरटा में पार्षद की हत्या मामले में तेज़ और प्रभावी कार्रवाई के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की है। पार्टी ने कहा कि पुलिस ने जिस दक्षता और स्वतंत्रता के साथ इस केस को सुलझाया, वह उसकी पेशेवर क्षमता का प्रमाण है। आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कोई भी मंत्री या विधायक गैंगस्टरों या नशा तस्करों को संरक्षण नहीं देता, जो कि पिछली सरकारों से अलग है। उन्होंने शिअद नेता बिक्रम मजीठिया के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 2007 से 2017 के…

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं फरियादें, अफसरों को तुरंत समाधान के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 250 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता बरती जाए, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। CM ने कहा कि गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए और दबंगों को सख्त सजा दिलाई जाए। जनता दर्शन में इलाज के लिए आर्थिक सहायता…

कांटे को निकालकर रहेंगे, 22 मिनट में सब ध्वस्त किया, गुजरात में पाकिस्तान पर गरजे PM मोदी।

गुजरात दौरे के दूसरे दिन PM नरेंद्र मोदी गांधीनगर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘गुजरात शहरी विकास योजना’ के 20वीं वर्षगांठ समारोह में हिस्सा लिया। प्रदेश को करोड़ों की सौगात दी और एक बार फिर ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए सेना के शौर्य की प्रशंसा की। उन्होंने आजादी के समय हुई गलतियों का भी जिक्र किया। PM मोदी दो दिन से गुजरात में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं दो दिन से गुजरात में हूं। कल वडोदरा, दाहोद, भुज, अहमदाबाद और आज गांधीनगर में हूं। मैं जहां-जहां गया, वहां गर्जना करता सिंदूरिया सागर और लहराता तिरंगा जन-जन के हृदय में मातृभूमि…

हरियाणा में CET का नोटिफिकेशन जारी: कल से शुरू होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, 18 दिन का मौका; पिछले 3 साल से नहीं हुई परीक्षा।

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 28 मई से वन टाइम रजिस्ट्रेशन के तहत आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जून रखी गई है, जबकि फीस जमा करने की आखिरी तारीख 16 जून शाम 6 बजे तक है। हालांकि, परीक्षा की तिथि फिलहाल घोषित नहीं की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, CET परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को 1 घंटा 45 मिनट का समय मिलेगा। गौरतलब है कि हरियाणा में ग्रुप C और D की सरकारी नौकरियों…

Haryana: ज्योति मल्होत्रा ​​के मोबाइल से मिली डिलीटेड डाटा रिपोर्ट, रिमांड खत्म होने पर आज कोर्ट में होगी पेशी।

Haryana के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। पाकिस्तानी जासूसी के आरोपों से घिरे इस केस में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, ज्योति के मोबाइल से डेटा डिलीट किए जाने की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दानिश और पीआईओ (पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव) के साथ उनकी बातचीत के साक्ष्य भी सामने आए हैं। फोरेंसिक लैब ने मोबाइल से रिकवर किया गया डेटा पुलिस को सौंप दिया है। वहीं, रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आज ज्योति को हिसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता…

UP में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए योगी सरकार ने 62 नई सड़क परियोजनाओं की बनाई योजना।

UP सरकार राज्य में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए विभिन्न जिलों में 62 रिंग रोड, फ्लाईओवर और बाईपास का निर्माण कराने जा रही है। विभागीय समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लोक निर्माण विभाग मंत्री ने अधिकारियों को यातायात से जुड़ी चुनौतियों का स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। इस परियोजना पर लगभग 6,124 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें एक लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगर पालिका और नगर परिषद क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। योजना का मकसद भारी वाहनों को शहरों के बाहर से गुजारने के लिए बाईपास…

हरियाणा: परिवहन मंत्री अनिल विज ने सुनी PM के मन की बात: बोले- ये मोदी के नहीं जनता के मन की बात।

अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को सदर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ PM नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम (122वां एपिसोड) सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मोदी जी की नहीं, बल्कि देश की जनता के मन की बात होती है। उन्होंने विपक्ष के उस तंज का भी जवाब दिया जिसमें कहा गया कि “भारत में अब एक नया ब्लड ग्रुप आ गया है।” इसके अलावा भारत की अर्थव्यवस्था के जापान को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंचने पर अनिल विज ने खुशी जताई। पंजाब के एक…

Punjab के छोटे व्यापारियों के लिए राहत: हर जिले में बनेगा व्यापारी बोर्ड, केजरीवाल का बड़ा ऐलान।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने Punjab के छोटे व्यापारियों की परेशानियों को देखते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और केजरीवाल ने नाभा में महाराजा अग्रसेन स्मारक का उद्घाटन किया। इस मौके पर केजरीवाल ने व्यापारियों के हित में एक अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि अब Punjab के हर जिले में व्यापारियों के लिए एक विशेष बोर्ड बनाया जाएगा। इस बोर्ड के ज़रिए व्यापारी अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। यह बोर्ड न सिर्फ उनकी मदद करेगा बल्कि उन्हें जरूरी सुरक्षा भी प्रदान करेगा। केजरीवाल ने कहा कि अन्य सरकारें केवल बड़े…

Punjab सरकार ने आयोजित किए प्रशिक्षण सत्र, अब सुविधा केंद्रों में होगी जमीन की रजिस्ट्रियां।

Punjab सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भूमि पंजीकरण प्रक्रिया को सरल और डिजिटल बनाने की दिशा में पहल की है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में चंडीगढ़ में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सुविधा केंद्रों के कर्मचारियों को भूमि पंजीकरण की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पंजीकरण कार्य को अधिक पारदर्शी और नागरिकों के लिए सुलभ बनाना है। अब, आम नागरिकों को भूमि रजिस्ट्री के लिए अलग से दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सुविधा केंद्रों में ही पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे समय और प्रयास की बचत होगी। इस पहल से…

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए Airspace प्रतिबंध बढ़ाया, 24 जून तक रहेगा लागू।

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर, भारत सरकार ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों और सैन्य उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि 23 जून तक बढ़ा दी है। यह निर्णय पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर शुक्रवार को यह नया नोटम (नोटिस टू एयरमेन/एयर मिशन) जारी किया गया। इसके अनुसार, किसी भी पाकिस्तानी एयरलाइन द्वारा संचालित उड़ानों को, चाहे वे स्वामित्व वाली हों या पट्टे पर ली गई हों, भारतीय हवाई क्षेत्र में प्रवेश…

AAP सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी जीरो टॉलरेंस नीति: विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया है, जो पार्टी की ईमानदारी और जवाबदेही की प्रतिबद्धता को स्पष्ट करता है। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस कार्रवाई को पार्टी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा बताते हुए कहा, “भ्रष्टाचार किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे इसमें हमारी पार्टी का ही कोई व्यक्ति शामिल क्यों न हो।” उन्होंने यह…

‘हनुमानगढ़ी केवल एक मंदिर नहीं, सनातन धर्म की..’, हनुमानगढ़ी की प्रशंसा में बोले CM योगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अयोध्या दौरे के दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की और श्री हनुमत कथा मंडपम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हनुमानगढ़ी को भक्ति, शक्ति, बुद्धि और युक्ति का संगम बताते हुए कहा कि यह स्थल केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए योद्धा भाव का प्रतीक है। CM ने राम मंदिर आंदोलन और सनातन धर्म की रक्षा में हनुमानगढ़ी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह स्थल अयोध्या की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी का योगदान राम मंदिर…

हरियाणा के इस जिले में मिला Covid का केस, राधा स्वामी सत्संग में गई थी महिला।

हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक महिला की Covid रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए सभी परिजनों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी के अनुसार, महिला राधा स्वामी सत्संग में शामिल हुई थी। वहां से लौटने के बाद उसे स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हुईं, जिसके बाद उसे मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसके सैंपल लिए गए, जिनमें Covid संक्रमण की पुष्टि हुई है। डॉ. चौधरी ने…

UP सरकार ने की हर विधानसभा क्षेत्र में मिनी स्टेडियम और हर मंडल में स्पोर्ट्स कॉलेज की स्थापना की घोषणा।

गुरुवार, 22 मई को UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में घोषणा की कि राज्य के हर विधानसभा क्षेत्र में एक मिनी स्टेडियम और हर मंडल में एक स्पोर्ट्स कॉलेज बनाया जाएगा। यह फैसला खेल और युवाओं के विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेलों से जुड़ी सभी निर्माण परियोजनाएं तय समय पर और बेहतरीन गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं। यह बैठक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कामकाज की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा…

Haryana में जल्द बनेंगें नए 5 ज़िले, जानिए किन शहरों को मिलेगा मौका।

Haryana में जल्द ही पांच नए जिलों के गठन की घोषणा हो सकती है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार की कैबिनेट सब-कमेटी की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। जानकारी के अनुसार, अगले सप्ताह सब-कमेटी की अंतिम बैठक होगी, जिसमें अंतिम रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। फिलहाल Haryana में कुल 22 जिले हैं। जिन क्षेत्रों को नए जिले बनाए जाने की तैयारी चल रही है, उनमें हिसार का हांसी, सिरसा का डबवाली, करनाल का असंध, जींद का सफीदों और सोनीपत का गोहाना शामिल हैं। गौरतलब है कि हांसी और डबवाली को पहले ही पुलिस जिला घोषित किया जा चुका है।…

एक बार फिर बढ़ने लगा है Covid का कहर, इस राज्य में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य।

देशभर में Covid -19 के मामलों में हल्की वृद्धि के बावजूद, आंध्र प्रदेश ने राहत की खबर दी है। राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि इस समय राज्य में कोई भी सक्रिय कोरोना मरीज नहीं है। हालांकि, बढ़ते खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने सख्त एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग ने सार्वजनिक परिवहन, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, धार्मिक स्थल और बाजार जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। नागरिकों के लिए एक विस्तृत सलाह भी जारी की गई है, जिसमें उनसे सतर्क रहने का आग्रह…