लुधियाना के अंगद ढिल्लों बने यूएई में कनाडा के नए राजदूत

पंजाब के लुधियाना जिले के गांव घुंगराणा से जुड़े अंगद सिंह ढिल्लों ने महज 35 वर्ष की उम्र में कनाडा की कूटनीति में महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है। कनाडा सरकार ने उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अपना अगला राजदूत नियुक्त किया है। कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने 25 सितंबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। अंगद ढिल्लों ‘राजदूत असाधारण और पूर्णाधिकारी’ के तौर पर यूएई में कनाडा का प्रतिनिधित्व करेंगे और राधा कृष्ण पांडेय का स्थान लेंगे। अंगद की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके पैतृक गांव घुंगराणा में खुशी का माहौल है। गांव के…

लुधियाना में पहली बार गूंजेगी धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा, 70 हजार श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा पंडाल

26 से 30 सितंबर तक होगा पांच दिवसीय आयोजन, चंडीगढ़ रोड स्थित जीएलएडीए मैदान में चल रही तैयारियां; कलश यात्रा से होगी धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत लुधियाना में पहली बार बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है। मंगलम वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम 26 से 30 सितंबर तक चंडीगढ़ रोड स्थित वर्धमान मिल्स के सामने जीएलएडीए मैदान में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। करीब एक लाख वर्ग फीट क्षेत्र में विशाल पंडाल तैयार किया…

लुधियाना में 25-26 सितंबर को गूंजेगी रामायण की कथा, ‘हमारे राम’ के चार निःशुल्क शो होंगे

लुधियाना। पंजाब सरकार की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत लुधियाना में 25 और 26 सितंबर को ‘हमारे राम’ नाटक का आयोजन किया जाएगा। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के डॉ. मनमोहन सिंह ऑडिटोरियम में होने वाले इस आयोजन में देश के जाने-माने अभिनेता आशुतोष राणा रावण की भूमिका निभाएंगे। नाटक के कुल चार शो होंगे और दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और संस्कृति एवं पर्यटन मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों दिन दो-दो शो आयोजित किए…

लुधियाना में महिला डॉक्टरों का नया मंच वुमन इन मेडिसिन एंड एलाइड स्पेशलिटीज (डब्ल्यूआईएमए) लॉन्च, स्वास्थ्य से लेकर प्रोफेशनल ग्रोथ तक पर रहेगा फोकस

लुधियाना: चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘वुमन इन मेडिसिन एंड एलाइड स्पेशलिटीज’ (WIMA) का औपचारिक शुभारंभ किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में लुधियाना और आसपास के इलाकों से 60 से अधिक महिला चिकित्सकों ने भाग लिया। इस मंच के माध्यम से महिलाओं के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, पेशेवर विकास और महिला डॉक्टरों के व्यक्तिगत एवं पेशेवर कल्याण से जुड़े विषयों पर निरंतर काम करने की योजना बनाई गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है, लेकिन उनके सामने स्वास्थ्य, कार्य-जीवन संतुलन, नेतृत्व के…