लुधियाना में नकली सप्लीमेंट्स पर शिकंजा, हेल्थ विभाग के छापे में बड़ी मात्रा में पैकिंग सामग्री और न्यूट्रिशन प्रोडक्ट जब्त

लुधियाना में नकली और संदिग्ध स्वास्थ्य सप्लीमेंट्स के कारोबार पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले की फूड सेफ्टी टीम ने तिब्बा रोड स्थित एक सप्लीमेंट स्टोर पर अचानक छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध पैकिंग सामग्री, न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स और आर्टिफिशियल फ्लेवरिंग एजेंट जब्त किए हैं। विभाग का मानना है कि बरामद सामग्री का इस्तेमाल मिसब्रांडेड अथवा नकली उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचने के लिए किया जा सकता था। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है और जब्त किए गए उत्पादों के नमूने प्रयोगशाला भेज दिए गए…

लुधियाना में 1100 करोड़ के फोर्जिंग प्लांट की शुरुआत, सीएम मान बोले- पंजाब में लौट रहा औद्योगिक भरोसा और रोजगार के नए अवसर

पंजाब में औद्योगिक क्षेत्र को मजबूत करने और बड़े निवेश को आकर्षित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को लुधियाना में वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड के अत्याधुनिक फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा। करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह प्लांट पंजाब के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा। सरकार का दावा है कि इस परियोजना से राज्य में निवेश बढ़ेगा, उत्पादन क्षमता मजबूत होगी और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे। नींव पत्थर कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि…

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य और उद्योग विभाग में भर्ती को दी मंजूरी, 716 पद भरने का रास्ता साफ

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और औद्योगिक प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले लिए हैं। वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और उद्योग विभाग से जुड़े भर्ती प्रस्तावों को औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इन निर्णयों के तहत स्वास्थ्य विभाग में 619 मल्टीपरपज़ हेल्थ वर्कर (महिला) के पदों पर भर्ती की जाएगी, जबकि उद्योग विभाग में प्रशासनिक और फील्ड स्तर के 97 महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। सरकार का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य जनसेवाओं की गुणवत्ता में सुधार…

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: अनधिकृत कॉलोनियों को वैध बनाने के नियम आसान, 30 सितंबर तक आवेदन का मौका

पंजाब सरकार ने राज्यभर में अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले हजारों परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रॉपर्टी रेगुलेशन (PAPR) नियमों के नियम-31 में संशोधन को मंजूरी दी गई। इस बदलाव के साथ अब पात्र अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित (रेगुलर) कराने की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल और व्यावहारिक हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से लंबे समय से कानूनी मान्यता का इंतजार कर रहे हजारों प्लॉट मालिकों और कॉलोनियों के निवासियों को…

पंजाब में फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने की बड़ी पहल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 500 आधुनिक ग्रामीण जिम किए शुरू; युवाओं को नशे से दूर रखने पर दिया जोर

चंडीगढ़/फरीदकोट। पंजाब सरकार ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों से जोड़ने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए राज्यभर में एक साथ 500 आधुनिक ग्रामीण जिम जनता को समर्पित किए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फरीदकोट जिले के गांव चंद बाजा से इस राज्यव्यापी पहल का शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखकर उन्हें सकारात्मक वातावरण देना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए जा रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान को केवल पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं…

सीचेवाल की पावन धरती पर पहुंचेगे CM मान, संत अवतार सिंह जी की बरसी में देंगे श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज सीचेवाल पहुंचेंगे, संत अवतार सिंह जी की 38वीं पुण्यतिथि पर धार्मिक समागम में होंगे शामिल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुल्तानपुर लोधी के निकट स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल निर्मल कुटिया, सीचेवाल पहुंचेंगे, जहां वे महान संत, समाज सुधारक और आध्यात्मिक मार्गदर्शक संत अवतार सिंह जी की 38वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित धार्मिक समागम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और संगत के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्मल कुटिया, सीचेवाल पंजाब का एक प्रमुख धार्मिक और…